चित्तौड़गढ़। हनुमान जन्मोत्सव पर चन्देरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर भव्य सजावट एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
पं. ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर गुरूवार 6 अप्रेल को बालाजी का श्रृंगार कर मंदिर पर भव्य सजावट की जाएगी तथा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रातः 7ः15 बजे पूजन, 8ः10 बजे सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन होगा। इसके पश्चात् प्रातः 10ः15 बजे हवन यज्ञ कर दोपहर 12ः15 पूर्णाहूति एवं सायं 7ः15 बजे महाआरती एवं प्रसाद वितरण होगा। रात्रि 8 बजे से मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें श्रीनाथ सत्संग मंडल के तत्वावधान में राजेश सोमानी, ईश्वर शर्मा, मुकेश सोमानी, शेरसिंह, सत्यनारायण मण्डोवरा, दीपिका चन्द्रवंशी, प्रदीप आगाल, विष्णु आगाल, रघुराज भाटी, तरूण गौड़, अमित डाड अपनी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। भजन संध्या में मनीष गर्ग एण्ड पार्टी द्वारा संगीत दिया जाएगा।