जावद। हनुमान जन्मोत्सव पर नगर के सभी हनुमान मंदिरों पर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर नीमच दरवाजा स्थित श्री परकोटा हनुमान मंदिर पर बालाजी महाराज की विधिविधान मंत्रोच्चार से प्रातः 9 बजे महाआरती के पश्चात जय जय सियाराम के जयघोष एवं बैंडबाजो, डीजे, उज्जैन की डमरू ताशा पार्टी, ढोल ढमाको की थाप पर लाव लश्कर के साथ आकर्षण रथ पर सवार बालाजी महाराज की विशाल शोभायात्रा नीमच दरवाजा, लक्ष्मीनाथ मार्ग होते हुए लक्ष्मीनाथ चौक पहुंची। जहां योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी के नेतृत्व में फुल की फंखुडिया उढाकर स्वागत करके शुभकामनाए दी। स्वागत के दौरान नारायण सोमानी, श्याम भूतडा, अंकुर बिकानेरिया, सुनील सिसोदिया, मोहित सोनू एरन, राजेंद्र अग्रवाल सहित व्यापारीगण मौजूद थे।