तराना। नगर सहित ग्रामीण अंचलों में हनुमान जन्मोत्सव की धूम देखने को मिली हम आपको बता दे हनुमान जी को बजरंगबली, संकट मोचन, महावीर के नामों से भी जाना जाता है। हनुमान जयंती साल में दो बार मनाई जाती है। साल की पहली हनुमान जयंती चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। और दूसरी कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है।
हनुमान जयंती मनाने के बारे में बात की जाए तो एक तिथि को विजय अभिनंदन के रूप में मनाया जाता है। जबकि दूसरी तिथि को जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। उसी तारतम्य में तराना नगर के सिद्ध उत्तरामुखी हनुमान मंदिर, उतारा चौराहा हनुमान मंदिर, पूर्णेश्वर हनुमान मंदिर, अंजलीलाल हनुमान मंदिर, हाटकेश्वरी हनुमान मंदिर में अल सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। उत्तरामुखी हनुमान मन्दिर के पुजारी मंगलेश गुरु एवं उतारा चौराहा हनुमान मंदिर के पंडित मोहित जोशी द्वारा जानकारी देते बताया गया। कि बाबा का अलसुबह से विशेष श्रंगार कर हवन पूजन किया गया। एवं बाबा से सच्चे मन से जो भी मन्नत मांगते है। उनकी मुराद बाबा जल्द पूरी करते है।