जीरन। श्री विजय हनुमान मंदिर से हनुमान जयंती पर चल समारोह प्रारंभ हुआ जिसका पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सीमा चांदमल राजौरा ने पुष्प वर्षा कर चल समारोह का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही भक्तों को रसना पिलाई गई। इसमें सबसे बड़ी खास बात यह रही की रसना के डिस्पोजल खुद नगर परिषद अध्यक्ष सीमा चांदमल राजोरा ने रोड़ से उठाए और डस्टबिन में डाले। इस दौरान स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा गया। ज्ञात रहे जब सीमा चाँदमल राजौरा नगर परिषद अध्यक्ष थी उस वक्त पूरे मध्यप्रदेश में नगर परिषद जीरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था, क्योंकि इनके अंदर जनता की सेवा का जज्बा था।