देवास। सतवास क्षेत्र मे जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान मंदिरो मे विशेष एवं आकर्षक साज सज्जा की गई। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी क्षेत्र के प्रसिद्ध रहमानपुरा हनुमान मंदिर पर श्रृद्धालुओं ने भंडारे मे पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की। दिनभर धार्मिक आयोजनों का दौर चलता रहा। तो वही शाम को कांटाफोड मे युवाओं द्वारा बाल हनुमान की शाही पालकी निकाली गई। पालकी नजरपुरा से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए। खेडापति हनुमान मंदिर पहुंची। जहां आरती के पश्चात प्रसादी वितरण कर यात्रा सम्पन्न की गई। यात्रा मे डीजे व ढोलक की थाप पर युवा उत्साहित नजर आए। विभिन्न स्थानों पर नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर पालकी का स्वागत किया गया। खेडापति हनुमान मंदिर पर दिनभर भंडारा चलता रहा तो वही नजरपुरा स्थित हनुमान मंदिर पर शाम को भंडारे का आयोजन तथा भजन संध्या भी आयोजित की गई।