नीमच। श्री मारू औदीच्य जोधपुरा ब्राह्मण समाज समिति नीमच जिला नीमच के तत्वावधान में 9 अप्रैल 2023 को दशहरा मैदान के पास टाउन हॉल में सुबह 9 बजे समाज में समय परिश्रम एवं धन की बचत के उद्देश्य से युवक-युवतियों का विवाह हेतु चयनित सुव्यवस्थित रिश्तो के लिए विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। अतिथि सम्मान एवं उद्बोधन 10ः30 से 11तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश क्षमा मध्यम उद्योग कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा,पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष उमराव सिंह गुर्जर, रामचंद्र जोशी गांधीनगर गुजरात, एडवोकेट मदनलाल शर्मा मंदसौर, आयोजन समिति अध्यक्ष उमेश शर्मा आदि मंचासीन रहेंगे।मध्यम समिति अध्यक्ष समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने बताया कि सम्मेलन में प्रवेश परिचय पत्र पर ही होगा।कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी युवक युवती व उनके परिवार जन अपना अपना परिचय प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर पधारे। कार्यक्रम में परिचय पुस्तिका का प्रकाशन भी किया गया है। जिसका अतिथियों द्वारा विमोचन भी किया जाएगा।परिचय पुस्तिका के लिए 125 विवाह योग्य युवक-युवतियों का पंजीयन हो चुका है। कार्यक्रम स्थल पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर पर मेगा स्क्रीन पर किया जाएगा जिससे सभी देखकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। परिचय पुस्तिका का विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं समिति पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया जाएगा।