BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2023, 4:33 pm
BIG NEWS : नीमच में ईसाई समुदाय ने आशीष भवन चर्च में मनाया गुड फ्राइडे, समाजजनों ने विशेष आराधना कर किया प्रभु यीशु​​​​​​​ का स्मरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में ईसाई समुदाय द्वारा शुक्रवार को आशीष भवन चर्च में गुड फ्राइडे के अवसर पर विशेष आराधना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के अनुयायी मौजूद रहे। जिन्होंने प्रार्थना सभा में भाग लिया और प्रभु यीशु का स्मरण किया।

आमतौर पर सभी पर्व त्योहार बड़े ही धूमधाम और खुशियों के साथ मनाए जाते हैं, लेकिन गुड फ्राइडे ऐसा पर्व है, जिसे प्रभु यीशु के बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसलिए इसे ब्लैक फ्राइडे भी कहा जाता है और इस दिन लोग प्रभु यीशु के बलिदान को याद कर शोक जताते हैं।

गुड फ्राइडे के दिन ही प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था इसलिए ईसाई समुदाय इस दिन को शोक के रूप में भी मनाता है। यही कारण है कि आम दिनों की तरह गुड फ्राइडे पर चर्च में घंटी न बजाकर लकड़ी के खटखटे बजाए जाते हैं और क्रॉस चुनकर प्रभु यीशु का स्मरण किया जाता है।

आशीष भवन चर्च के पास्टर विनोद मायरा ने बताया कि मानव जाति के कल्याण के लिए इस दिन ईसासियों के प्रभू प्रेम, ज्ञान और अहिंसा का संदेश देने वाले ईसा मसीह ने बलिदान दिया था।

यहूदी शासकों ने ईसा मसीह को तमाम शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी और फिर सूली पर चढ़ा दिया, उस दिन शुक्रवार था। इसलिए प्रति वर्ष शुक्रवार को गुड फ्रायडे मनाया जाता है 07 अप्रैल को गुड फ्राइडे के अवसर पर चर्च में विशेष आराधना की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE