मन्दसौर। शहर के रहवासी क्षेत्रों में कई ऐसे कुएं बावड़ियां नाले बने हुए हैं, जिनकी न तो मुंडेर है और ना ही कोई सेफ्टी के नाम पर तार फेंसिंग लगाई गई। नगर पालिका व प्रशासन कर रहा है अनदेखी कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा।
कालोनी निवासी सुरेंद्र जैन ने बताया कि कई सालों से वीरान पड़े हुए खंडहर में तब्दील हो गए। आसपास आबादी क्षेत्र है बच्चे बूढ़े महिलाओं का आना जाना रहता है कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। नगर पालिका प्रशासन हिना वीरान पड़े कुएं बावरियों का जिर्णदोद्वार कर दे तो बड़ी घटना से भी बचा जा सकता हैं और सफाई कर गहरीकरण करके इनसे पीने का पानी भी प्राप्त किया जा सकता हैं पानी की समस्या का भी हल हो सकता हैं अगर प्रशासन और नगर पालिका ये नही कर सकते तो इन सभी खंडर पड़े,वीरान पड़े कुएं बावड़ियों को बन्द कर समतल जगह बना दे।