BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 10, 2023, 11:07 am
KHABAR : नागर ब्राह्मण समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले विद्यार्थी को किया सम्मानित, पढ़े बाल मुकुंद नागर की खबर

Share On:-

दूदरसी। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नागर ब्राह्मण समाज का 5 वी से कक्षा 12 वीं के वर्ष 2022 के परिक्षा परिणाम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र छात्राओं को आज रविवार को नागर ब्राह्मण के हाटकेश्वर मंदिर धर्मशाला में प्रशंसा पत्र एवं उचित पुरस्कार देकर उनका सम्मान परिषद के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों द्वारा किया गया । चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले केशव पिता प्रवीण मेहता मंदसौर को प्रशंसा पत्र एवं उचित पुरस्कार से नवाजा गया । इसी प्रकार फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में सुहानी नागर को प्रथम व द्वितीय स्थान में यश्विका नागर को घोषित कर उनका भी सम्मान किया गया ।इस अवसर पर काव्य पाठ चेयर रेस वह भजन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी उसमें भी प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया ।परिषद के अध्यक्ष रमेश चंद्र नागर ने स्वागत भाषण दिया और परिषद के पूर्व अध्यक्ष व मुख्य अतिथि व वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल नागर ने सभी समाज जनों को अपने विचारों से अवगत कराते हुए समाज के उत्थान पर प्रकाश डाला । सेवा निवृत्त पंचायत निरीक्षक ओमप्रकाश नागर इंजीनियर गोविंद प्रसाद सुधीर दवे पंकज नागर मोहन लाल नागर कमलेश नागर ने भी अपने विचार व्यक्त किए । प्रतियोगिता का संचालन दीपिका प्रवीण मेहता ने किया। कार्यक्रम का संचालन परिषद के सचिव सतीश नागर ने किया और आभार राजेंद्र नागर ने व्यक्त किया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE