BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास जिले के औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को.. <<     BIG NEWS : एमपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, भोपाल मेट्रो.. <<     BIG NEWS : विधायकों की शिफ्टिंग पर जीतू पटवारी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, आंदोलन,.. <<     खरगोन में चार साल से बंद नल-जल योजना फिर शुरू,.. <<     KHABAR : पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान से माताओं.. <<     VIDEO NEWS: दो बहनों का पार्षद पर आरोप, मामला पहुंचा.. <<     सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा करने वालों की अब खैर.. <<     आबू राज (माउंट आबू) में पुरुषोत्तम मास की धूम,.. <<     KHABAR : विवादित जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रोजगार की राह आसान, आईटीआई काउंसिलिंग.. <<     VIDEO NEWS: भ्रष्ट कुर्सी पर मौन क्यों? कलेक्टोरेट.. <<     शिवपुरी: कोलारस थाने के उपनिरीक्षक.. <<     शिवपुरी: लेखापाल से मारपीट के विरोध में.. <<     रामपुरा: गांधीसागर जलाशय में डूबते युवकों का.. <<     REPORT : ग्राम दारू-भाटखेड़ा के ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2023, 11:46 am
BIG REPORT : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में अंतर ग्रुप केंद्र व बटालियन शूटिंग प्रतियोगिता 2023 का आयोजन, 09 टीमों के खिलाड़ियों ने लिया भाग, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। ग्रुप केन्द्र नीमच के तत्वाधान में मध्य प्रदेश सेक्टर के परिचालनिक नियंत्रण में आने वाली बटालियन एवं ग्रुप केन्द्र की कुल 09 टीमों के मध्य “अंतर ग्रुप केन्द्र एवं बटालियन शूटिंग (ड्यूटी मीट)  प्रतियोगिता-2023 का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 11 से 14 अप्रैल तक आयोजित की गई। 
इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश सेक्टर के परिचालनिक नियंत्रण में आने वाली सभी बटालियन एवं ग्रुप केन्द्र के चुनिंदा कुल 100 शूटरों ने भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित भव्य समापन समारोह में ग्रुप केंद्र के उप महानिरीक्षक एसएलसी खूप मुख्य अतिथि रहे।
प्रतियोगिता में 100 गज, 200 गज, 300 गज एवं 300 मीटर की लम्बी दूरी के राईफल मुकाबले हुए, जिसमें खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीते। इसी प्रकार छोटी दूरी के पिस्टल एवं कार्बाइन मुकाबलों में 15 गज, 25 गज, 30 गज, 40 गज एवं 50 गज के मुकाबलों में भी खिलाड़ियों द्वारा स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीते गये। कुल मिलाकर ग्रुप केंद्र नीमच की टीम ने 824 अंक प्राप्त कर विजेता घोषित हुई तथा 123वीं बटालियन की टीम 585 अंक प्राप्त कर उप विजेता रही। ग्रुप केंद्र नीमच के हवलदार जीडी तेजपाल खरोल को कार्बाइन और पिस्टल दोनों का बेस्ट शूटर घोषित किया गया। 

एस.एल.सी.खूप,उप महानिरीक्षक, ग्रुप केंद्र, नीमच द्वारा विजेता, उप विजेता टीमों तथा सर्वाेत्तम शूटरों को ट्रॉफियों एवं पदकों से सम्मानित कियागया तथा प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएंव बधाईयां दी।साथ ही प्रतियोगिता में कोई स्थान प्राप्त न करने वाले खिलाड़ियो एवं टीमों को भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित किया।अंत में डी.आई.जी के कर-कमलों से इस प्रतियोगिता का विधिवत समापन किया गया। 
इस अवसर परग्रुप केंद्रके डी.आई.जी.  एस.एल.सी.खूप,रेंज नीमच के डी.आई.जी.  राम कृष्ण ,  संयुक्तत अस्पिताल,नीमच के डी.आई.जी.(मेडिकल) डॉ. पी.एन.सोलंकी, ग्रुप केंद्र के कमांडेंट राजेश कुमार सिंह, चतुर्थ बेतार बटालियन के कमांडेंट अनुराग राणा, प्रथम बटालियन के कमांडेंट सौरभ कुमारचौधरी एवं सभी संस्थानों के राजपत्रित अधिकारीगण, अधिनस्थ अधिकारीगण, प्रतिभागी एवं भारी संख्या  में जवान मौजूद रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE