छतरपुर। बक्सवाहा के वार्ड क्रमांक 1 में रहने वाली रानी रैकवार ने बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे को जन्म दिया जन्म उपरांत बच्चे के सिर में ट्यूमर की शिकायत डॉक्टर द्वारा बताई गई बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल दमोह रिफर किया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने बीमारी को गंभीर बताते हुए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया। जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भी डॉक्टरों ने बीमारी की गंभीरता को देखते हुए परिजनों को भोपाल एम्स में इलाज कराने की सलाह दी पर परिजनों के पास इतना पैसा नही था। परिजनों ने मिडिया के माध्यम से अपनी बात सरकार के सामने रखी कि उनके बेटा का ऑपरेशन किया जाये। बकस्वाहा बीएमओ ललित उपाध्याय ने बच्चे को एम्स अस्पताल भोपाल रेफर किया जहां डोक्टरों की टीम ने बच्चे का सफल ऑपरेशन किया अब बच्चा पूरी तरह स्वास्थ्य है।