बागली। जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर मध्य प्रदेश के धार जिले के ग्राम दसाई निवासी आशुतोष कुमार पाटीदार द्वारा जन हितेषी मुद्दे एवं माता-पिता के अधिकारों का हरण सहित छह सूत्री मांगों को लेकर पैदल निवेदन यात्रा की जा रही है। 7 अप्रैल से यात्रा धार के दसाई गांव से प्रारंभ की गई है आशुतोष कुमार पाटीदार लगातार प्रतिदिन 20 से 25 किमी का सफर तय करते हैं।जगह-जगह उनका समाज जन व अन्य समाज जनों द्वारा स्वागत किया जा रहा है।इसी दौरान शनिवार के दिन आशुतोष कुमार का देवास जिले के नेवरी फाटे पर पाटीदार समाज संगठन व अन्य समाज के लोगों ने स्वागत किया। आशुतोष ने बताया कि कोर्ट में लव मैरिज के लिए लड़की की उम्र 21 साल होना चाहिए एवं माता-पिता को यह अधिकार होना चाहिए कि वह 18 वर्ष की उम्र में लड़की की शादी कर दें जिससे कि युवतियां अन्य समाज के युवकों के साथ भाग कर शादी ना कर सके।क्योंकि वर्तमान में घर से माता-पिता की बिना मर्जी के भाग कर शादी करने के सिलसिला अधिक देखने में आ रहा है।साथ ही अन्य मांगों को लेकर यात्रा की जा रही है,यात्रा में समाज जन एवं अन्य समाज के लोग भी कुछ दूरी तक पैदल साथ में चलकर समर्थन कर रहे हैं।यात्रा का समापन 25 अप्रैल को भोपाल में मुख्यमंत्री व वरिष्ठ शीर्षक से मुलाकात कर यात्रा का समापन होगा।