BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2023, 5:46 pm
KHABAR : जिले की प्रथम फव्वारा पद्धति से निर्मित कोटेश्वर (ईमलीपाड़ा) लघु सिंचाई योजना दबावयुक्त सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर आधारित, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले में जल संसाधन विभाग की निर्मित लघु सिंचाई योजनाओं में से एक कोटेश्वर (ईमलीपाड़ा) सिंचाई तालाब योजना दबावयुक्त सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली (स्प्रींक्लर) पर आधारित हैं। योजना की रूपांकित सिंचाई क्षमता 1995 हेक्टर हैं। योजना से जिले के 13 ग्रामों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिल रहा हैं। दबावयुक्त सिंचाई प्रणाली से सिंचाई करने पर पानी की खपत कम होती है एवं क्षेत्र के अधिक से अधिक कृषकों को सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध होता हैं। 

उक्त सिंचाई योजना के निर्माण के पश्चात् कृषकों द्वारा परम्परागत फसल, जैसे चना आदि के स्थान पर उद्यानिकी फसल, जैसे अमरूद, ड्रेगन फ्रूट, अंगूर, स्ट्रॉबेरी, अनार इत्यादि की फसल की जा रही है, इन उद्यानिकी फसलों की खेती से जिले के कृषकों की आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार हो रहा हैं। वर्ष 2019 में पूर्ण की गई कोटेश्वर सिंचाई तालाब योजना पर शासन द्वारा 69 करोड 63 लाख रुपए वहन किए गए हैं। इस योजना से इमलीपाडा, कुण्डालपुरा, पग्गीपाडा, बसन्तपुरा, पिपलीपाडा, गुर्जरपाडा, उमरन, पीपलखूंटा, बावडीखेडा, रावदिया, खेडा, खेडी, पिपलौदी गांवों के किसानों को सिंचाई लाभ मिल रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE