BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2023, 7:41 pm
BIG REPORT : कलेक्‍टर नें की रेडक्रास द्वारा संचालित संस्‍थाओं के कार्याे की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जिलें में दिव्‍यांगों का सर्वे करवाकर कृत्रि‍म अंग व उपकरण वितरण के लिये सूची तैयार करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पंचायत एवं सामाजिक न्‍याय विभाग जिले के सभी दिव्‍यांगजनों का सर्वे करवाकर जरूरतमंद दिव्‍यांगजनों की सूची तैयार करवायें और उन्‍हे कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण के लिये समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करें और यह सुनिश्चित करें कि, सभी दिव्‍यांगजन आवश्‍यकतानुसार लाभांवित हो। यह निर्देश कलेक्‍टर दिनेश जैन द्वारा बुधवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला दिव्‍यांग पुनर्वास केन्‍द्र एवं रेडक्रास द्वारा संचालित विभिन्‍न संस्‍थाओं के कार्यों एवं गतिविधियों की स‍मीक्षा करते हुये कही। बैठक में एडीएम नेहा मीना, डिप्‍टी कलेक्‍टर कि‍रण आंजना व अन्‍य अधिकारी रेडक्रास समि‍ति  सदस्‍य उपस्थित थे। बैठक में कलेक्‍टर जैन ने निर्देश दिये कि, बाल आश्रय गृह में निवासरत बच्‍चें जो 18 वर्ष की आयु के हो गये है, उन्‍हे स्‍कील डेवलपमेंट का प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार से जोडने का प्रयास किया जावें। कलेक्‍टर ने दिव्‍यांगजनों के लिये मेसी फर्गुसन चौराहे के समीप स्‍थि‍त बगीचे को दिव्‍यांग पार्क के रूप में विकसीत करने और इस कार्य में रेडक्रास के माध्‍यम से सहयोग करने की बात भी कही । कलेक्‍टर ने कहा कि, रेडक्रास द्वारा जिला चिकित्‍सालय नीमच में पूर्व में संचालित रेडक्रास मेडिकल स्‍टोर को पुनरू प्रारंभ करने पर भी विचार किया जावें । बैठक में बताया गया कि, रेडक्रास द्वारा संचालित मुक बधिर विद्यालय, वृद्धाश्रम, निराश्रित बालगृह किलकारी में वर्तमान में अच्छी गुणवत्‍ता का भोजन उपलब्‍ध करवाया जा रहा है। कलेक्‍टर ने कहा कि, उक्‍त संस्‍थाओं में भोजन व्‍यवस्‍था में सहयोग के लिये दानदाताओं को प्रेरित किया जावें  और दानदाता अपने व अपने परिजनों के जन्‍म दिवस व अन्‍य शुभअवसरों पर दान स्‍वरूप एक समय के भोजन के लिये पच्‍चीस सौ रूपये जमा करवाकर  सहयोग प्रदान करें।

कलेक्‍टर ने किया रेडक्रास द्वारा संचालित संस्‍थाओं का निरीक्षण-
बैठक के बाद कलेक्‍टर दिनेश जैन ने रेडक्रास द्वारा नीमच में संचालित मुक बधि‍र विद्यालय, वृद्धाश्रम, फिजियोथेरेपी सेंटर, मानसिक विद्यालय आदि का निरीक्षण कर व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया । कलेक्‍टर ने वृद्धजनों मुक बधिर बच्‍चों से चर्चा कर व्‍यवस्‍थाओं की जानकारी ली । कलेक्‍टर ने रेडक्रास द्वारा संचालित विभिन्‍न वाहनों को दुरूस्‍त करवाने एवं पुरानी एम्‍बुलेंस का संचालन करवाकर उन्‍हे फिर से प्रारंभ करवाने के निर्देश दिये। इस दौरान एडीएम नेहा मीना, डिप्‍टी कलेक्‍टर  किरण आंजना उपस्थित थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE