BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2023, 7:55 pm
KHABAR : झिरन्या मंडी में चना उपार्जन पर संदेह, कलेक्टर ने भौतिक सत्यापन जांच के दिए निर्देश,   आंगनवाड़ी और लाडली बहना शिविर का निरीक्षण भी किया, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन की आड़ में अन्य प्रदेश और व्यापारियों द्वारा चना विक्रय की गोपनीय सूचना के आधार पर कलेक्टर  शिवराज सिंह वर्मा ने बुधवार को बडा कदम उठाया है। बुधवार को झिरन्या जनपद में भ्रमण के दौरान उन्होंने ऐसी संदिग्ध गतिविधि पर लगाम कसने के लिए मंडी में आए भारी वाहनों की जांच के लिए एसडीएम को निर्देशित किया है। 
कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने बुधवार को झिरन्या जनपद का मेराथन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों के अलावा मंडी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जनपद पंचायत व झिरन्या तहसील का वार्षिक रोस्टर निरीक्षण भी किया। वही उन्होंने एक तरह रतनपुर, बड़ी, कुसुम्बिया में निर्माण कार्य देखे तो दूसरी ओर मारूगढ़ में एकलव्य विद्यालय में बच्चों को शिक्षक की भांति पढ़ाया भी। इस तरह उन्होंने एक दिवसीय भ्रमण में हर एक कार्याे का आंकलन किया। इस दौरान एसडीएम मिलिंद ढोके जनपद सीईओ महेंद्र श्रीवास्तव, पीएचई एसडीओ  जीऐल गुप्ता, तहसीलदार विजय कटारे, आरईएस सहायक यंत्री शीला बिल्लोरे, उपयंत्री  कोचे व अन्य अमला उपस्थित रहा।      

चना उपार्जन में संदेह होगा भौतिक सत्यापन-
कलेक्टर वर्मा ने झिरन्या जनपद का मेराथन दौरे में मंडी प्रांगण में समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन का निरीक्षण किया। गोपनीय सूचना के आधार पर कलेक्टर वर्मा ने मंडी का औचक निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार यहां महाराष्ट्र तथा अन्य व्यापरियों द्वारा चना बेचा जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में ट्रैक्टर, मेटाडोर, आयशर और बड़े भारी वाहनों में चना भरा हुआ पाया गया। किसानों से भी जानकारी ली। इस दौरान मिटावल के किसान मदनसिंह चौहान से भूमि तथा चना उपार्जन के बारे के जाना। यहां कई भारी वाहन देखने के बाद कलेक्टर  वर्मा ने शंका के आधार पर एसडीएम ढोके को सभी भारी वाहनों और भूमि का भौतिक सत्यापन कर जांच करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम  ढोके ने इस कार्य के लिए नायब तहसीलदार और पटवारियों को जांच के लिए लगाया गया। साथ ही कलेक्टर वर्मा ने सभी राजस्व अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए है।    

नेहा को शाबाशी के साथ पेन किया भेंट -
अपने एक दिवसीय भ्रमण की शुरुआत कलेक्टर  वर्मा ने मारूगढ़ स्थित एकलव्य विद्यालय के निरीक्षण से की। यहां उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षक की भांति गणित और अंग्रेजी के बारे में पढ़ाया भी। उन्होंने बच्चों से कहा कि पढ़ाई चाहे कम करो लेकिन समझने की ज्यादा कोशिश करनी चाहिए। कक्षा 7 की बालिका नेहा बारे ने 19 का पहाड़ा सुनाया तो कलेक्टर  वर्मा ने शाबाशी देते हुए पेन भी भेंट किया। इसके बाद घटाने, गुणा करने और भागफल निकालने का सवाल देकर हल करने को कहा। जब किसी बच्चें से हल नहीं हुआ तो शिक्षिका पूजा पटेल ने और इंग्लिश में टेन्स के उत्तर शिक्षक मनीष ने जवाब दिए। इस दौरान स्कूल प्रांगण में पूरी खाली जगह देखकर प्राचार्य को बारिश में वृहद स्तर पर पौधरोपण करने के निर्देश दिए है।  

निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग नहीं और सामग्री का सदुपयोग नही ंकरने पर उपयंत्री को नोटिस- 
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर वर्मा ने झिरन्या के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डॉक्टरों की ड्यूटी, दवाइयां, एक दिन में होने वाली निशुल्क जांच की संख्या तथा वहां उपस्थित मरीजों के परिजनों से चर्चा की। डॉक्टरांे की ड्यूटी के सम्बंध में सीएमएचओ से मोबाइल पर जानकारी ली। केंद्र के ऊपर निर्माणाधीन आईसीयू की हालिया स्थिति देखकर कलेक्टर ने मॉनिटरिंग नहीं करने तथा सामग्री का सदुपयोग नहीं करने पर उपयंत्री को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है।  

लाड़ली बहना का भरवाया फॉर्म-
रतनपुर में निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लगे शिविर में बीना बाई का अपनी उपस्थिति में फॉर्म भी भरवाया। पास ही में स्कूल मरम्मत के कार्य की जानकारी ली। इस दौरान आंगनवाड़ी और रतनपुर पंचायत द्वारा करवाये जा रहे सीवरेज के कार्य तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत बनी टंकी का भी निरीक्षण किया। इसके बाद वे बड़ी में 26 करोड़ की लागत से बन रही सीएम राइज स्कूल और जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। इसके पश्चात तहसील और जनपद पंचायत का वार्षिक रोस्टर निरीक्षण किया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE