छतरपुर। कलेक्टर संदीप जी.आर. ने शुक्रवार की सुबह स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अंतर्गत बेहतर स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नगर पालिका छतरपुर के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता टीम द्वारा किये जा रहे सफाई कार्य का अधिकारियों के साथ पैदल निरीक्षण किया। साथ ही सभी से अपील की स्वच्छ रहने से बीमारियों का खतरा कम होता है। उन्होंने कहा कि सभी लोग संकल्प लें की कचरा बाहर न फेकें और घरों में डस्टबिन रखें और गीले कचरे को घरों में ही कम्पोस्टिंग करने पर कार्य करें।
कलेक्टर ने स्वच्छता निरीक्षक को निर्देशित किया कि कचरा वाहनों का वार्डवार एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए जिसमें वाहन चालकों द्वारा गाड़ी के आने की जानकारी डाली जाएगी और सभी लोगों को उसमे जोड़ा जाएगा। उन्हांेने नगरपालिका को स्वच्छता अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि सभी गाड़ियों का रूट चार्ट समयानुसार वार्डों में जाने का तय हो तथा शहरवासियों को जागरूक किया जाए। उन्होंने सभी स्वच्छता वाहन चालकों के साथ मीटिंग करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा शहरवासियों से भी बाहर खुले में कचरा नही डालने की अपील की गई। कलेक्टर ने पन्ना नाका पर बंद पड़े सुलभ कॉम्प्लेक्स को तत्काल खुलवाकर उसको संचालित करने के नगरपालिका को निर्देश दिए।
कलेक्टर द्वारा सभी 40 वार्डों में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के बेहतर क्रियान्वयन और स्वच्छता मापदंडों के अनुरूप स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने नियुक्त किये गए अधिकारियों को प्रतिदिन वार्डों का निरीक्षण कर बेहतर स्वच्छता कार्य कराने के निर्देश दिए। साथ ही चौबे कॉलोनी में पार्काे का भी निरीक्षण किया और जगह जगह बन्द पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के निर्देश दिए।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।