बुरहानपुर। बुधवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में एक दिवसीय उपवास रखा। यह विरोध प्रदर्शन सुबह 11 बजे गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा के पास काली पट्टी बांधकर किया गया, जिसे श्लोकतंत्र बचाओ उपवासश् नाम दिया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस के इंदौर ग्रामीण प्रभारी अजय सिंह रघुवंशी ने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और संविधान को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने बिना किसी ठोस वजह के मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म स्वीकार नहीं किया और उन्हें पर्याप्त समय भी नहीं दिया गया। रघुवंशी ने चुने हुए जनप्रतिनिधियों को चुनाव प्रक्रिया से रोकने को श्हठधर्मिताश् बताया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक ने भाजपा पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले सरकारें गिराई गईं, फिर एसआईआर के माध्यम से श्वोट चोरीश् का काम किया गया और अब श्सीट चोरीश् का प्रयास किया जा रहा है। टाक ने यह भी बताया कि कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन के मामले को संज्ञान में नहीं लिया, इसके बावजूद उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाएगी।
इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व निगमाध्यक्ष गौरी दिनेश शर्मा, सलीम कॉटनवाला, उबैद शेख, अकील औलिया, अमर यादव, फहीम हाशमी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने काफी देर तक नारेबाजी भी की।