BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2026, 1:43 pm
KHABAR : उज्जैन में पीएम मोदी के लिए महाकाल मंदिर में पूजा, सांसद अनिल फिरोजिया समेत बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हुए, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने और सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन किया। 

कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, बाल योगी उमेश नाथ, नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा और निगम अध्यक्ष कलावती यादव सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा के मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में महाकाल मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान और 108 जाप का आयोजन किया गया। 


इस दौरान प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन के साथ राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने सुशासन, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, राष्ट्रीय सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल क्रांति और आत्मनिर्भर भारत जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इसी खुशी में भाजपा कार्यकर्ता भगवान महाकाल के दरबार में पहुंचे और पूजन-अर्चन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE