खरगोन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफलतम 12 वर्षीय कार्यकाल को भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को पोस्ट ऑफिस चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने श्रीराम संकीर्तन के साथ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। कीर्तन मंडली द्वारा विधायक के श्रीराम धुन प्रस्तुति पर सुमधुर संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
इसके बाद विधायक पाटीदार ने महाआरती की। इस दौरान मंदिर परिसर में “जय श्रीराम” और “वीर बजरंगी” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है और “संकल्प से सिद्धि” का लक्ष्य साकार हो रहा है।