दूदरसी । आज रविवार को पूर्वान्ह 11 बजे ग्राम पंचायत दूदरसी सभा भवन में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 100 वां संस्करण का प्रसारण प्रसारित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मनीषा राहुल धाकड़ ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की एवं उपस्थित ग्राम पंचायत की सरपंच पंच और ग्राम वासियों के साथ मन की बात सुनी।
कार्यक्रम पश्चात मनीषा धाकड़ ने कहा कि हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री जब भी मन की बात का प्रसारण करते हैं तो आमजन से सीधा संवाद स्थापित करते हैं। आज के इस 100 वें संस्करण में देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी भारतीय मूल के नागरिकों ने इस मन की बात कार्यक्रम को सुना है। प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात जन जन की बात बन गई है और यह कार्यक्रम भारत में सभी धर्मों के लोगों के मन की बात बन गई है और उनके दिलों को आकर्षित कर रही है। मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम में आम जनता से सीधे संवाद करते हैं इसका आम जनता पर गहरा प्रभाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
मन की बात कार्यक्रम में सरपंच विमला बाई शंभुलाल मेघवाल, पूर्व सरपंच लक्ष्मी नारायण पटेल, शंभू सिंह ठाकुर अमावली महल, बहादुर सिंह सिसौदिया, शंकर लाल, पन्नालाल धनगर, राधेश्याम, गोपाल, प्रेमचंद, देवीलाल, मोतीलाल, बापूलाल एवं ग्राम पंचायत सचिव सोहनलाल शर्मा सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित थे।