नीमच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 100 वें एपिसोड के ऐतिहासिक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नीमच सिटी स्थित वार्ड नंबर 4 के श्रीनाथ गार्डन पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कार्यकर्ताओ एवं आमजनों के साथ देखा व सुना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात में देश के लोगो से सीधा संवाद करते हुए स्वच्छता और नवीन विकास कार्यो के प्रति जागरूकता, प्राकृतिक संस्थानों के सरंक्षण, जैसे अनेक विषयों पर संबोधन देते हुए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जन आंदोलन बन गया है। उन्होंने विशेष रूप से पर्वतारोहण पर्यावरण क्षेत्रों में स्वच्छता पर चर्चा की। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने मंदसौर के स्लेट पेंसिल से जुड़े भाईजान और उनकी टीम की भी चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें देश के दूसरे राज्यों में घूमना चाहिए। दूसरों के गुणों की पूजा करनी चाहिए। मन की बात में जिनका जिक्र हो रहा है वह हमारे हीरो है। इस कार्यक्रम में गौरव गाथाओं का जिक्र होता है। जनता से जुड़ाव बना रहता है। मन की बात सुनकर लोगों के मन में जोश और जुनून भर जाता है। बताते चलें कि नीमच विधानसभा के 100 बुथों पर इस कार्यक्रम को सुना गया।
इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, मनीष चौरसिया, एडवोकेट सुरेश शर्मा, विनोद शर्मा, शौकीन पामेचा, विजेन्द्रसिंह बेंस, कपिल शर्मा, राधेश्याम रावत, केशव चौहान, अभिमन्यु चौहान, मनीष बैंस, विजय बाफना, रामचंद्र धनगर, विनोद नागदा एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।