आवर। आवर में शनिवार को दो दिवसीय मंहगाई राहत कैम्प और प्रशासन गांव के संग अभियान का समापन हुआ। दो दिन में कैम्प के दौरान गैस सिलेंडर पर राहत के लिए 541, चिरंजीवी योजना के 938,चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के 938, 100 यूनिट बिजली राहत के 380, किसानों के लिए 2000 यूनिट बिजली के 84, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 480, निशुल्क राशन के 839, कामधेनु पशु बीमा योजना के 315 एव मनरेगा के 170 रजिस्ट्रेशन किये गए।
शिविर में कैलाशी बाई पत्नी कालू सिंह, निवासी लाडखेड़ा ने मृतक पति कालू सिंह के खाता नामांतरण हेतु आवेदन किया, जिसका निस्तान्तरण करवाकर असहाय विमंदित महिला को राहत प्रदान की गई।
शिविर में गिरदावर राधेश्याम मेहर, ईश्वर शर्मा, पटवारी गण सुखविंदर सिंह, रवि पुनिया, शोएब अख्तर, मनीष व विनीता आदि मौजूद रहे।