नीमच। जिले के मनासा नगर परिषद कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम के100 वे एपिसोड का सीधा प्रसारण कार्यक्रम मनासा विधायक अनिरुद्ध मारू की उपस्थिति में संपन्न हुआ विधायक मारू ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुना व देखा इस मौके पर पार्षद गण व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 100 वें एपिसोड का लाइव प्रसारण नीमच सिटी स्थित श्रीनाथ गार्डन पर कार्यकर्ताओ एवं आमजनों के साथ विधायक दिलीप सिंह परिहार ने देखा व सुना।
विधायक परिहार ने कहा कि, प्रधानमंत्री का देश के लोगो से सीधा संवाद, नवीन कार्याे के प्रति जागरूकता, स्वच्छता के प्रति जागरूकता, विकास कार्याे , प्राकृतिक संस्थानों के सरंक्षण जैसे अनेक विषयों पर अपना संबोधन दिया जो हमे सदैव प्रेरणा देगा।
नगर परिषद सरवानिया महाराज द्वारा प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 100 वा एपिसोड का नगर परिषद कार्यालय सरवानिया महाराज मैं सीधा प्रसारण किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षद गणों एवं नगर वासियों ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में उनके उद्बोधन को देखा व सुना।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।