BREAKING NEWS
KHABAR : नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में DIG निलेश अग्रवाल का वार्षिक.. <<     KHABAR : जल संकट के बीच फूटी पाइप लाइन, यहां हजारों.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया नाकोड़ा कॉम्प्लेक्स.. <<     जल संरक्षण के साथ बढ़ेगा आबू का गौरव, विंडर.. <<     समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सड़कों पर.. <<     खरगोन में भाजपा का उत्सव: मोदी के 12 वर्ष पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में डीआईजी की दो टूक,.. <<     KHABAR : खेड़ी खानपुर व मगरिया के किसानों ने सिंचाई.. <<     खरगोन जिले में पेयजल संकट गहराया, वेदा नदी.. <<     VIDEO NEWS: सड़क हादसे में विधायक विपिन जैन गंभीर.. <<     KHABAR : खाद संकट, ई-टोकन व राजस्व समस्याओं को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : खेतों से कारोबार तक- नीमच की उद्यानिकी.. <<     KHABAR : संवेदनशील पहल- संकट में संबल बना प्रशासन,.. <<     NEWS : माउंट आबू में विंडर मेयर लेक के विकास.. <<     KHABAR : खरबूज और तरबूज की मिठास से बढ़ी किसानों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षीय कार्यकाल पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2023, 11:55 am
BIG NEWS : बेस्ट एंप्लाइज ऑफ द मंथ की नई परिपाठी का हुआ आगाज, कलेक्टर जैन ने किया श्रेष्ठ कर्मचारियों को सम्मानित, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर   

Share On:-

नीमच। आज से जिला कलेक्टर कार्यालय नीमच में बेस्ट एंप्लाइज ऑफ द मंथ का अवार्ड देने की नई परंपरा की शुरुआत कलेक्टर दिनेश द्वारा की गई। जिसके तहत जनपद मनासा के सीईओ डीएस मसराम, ग्राम पंचायत केलूखेड़ा के रोडीलाल राठौर, रिडर टू पंकज जोशी और देवप्रकाश परिहार को कलेक्टर दिनेश जैन द्वारा कलेक्ट्रेट में अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। बताते चलें कि प्रतिमाह अनुसार आज महिने की पहली तारीख को कलेक्टर परिसर में मध्यप्रदेश यशगान, राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान गाया गया। 

कलेक्टर दिनेश जैन ने इस मौके पर कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि शांति और प्रगति के टापू मध्य प्रदेश के निवासी हैं। राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर हम काम करते हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रतिमाह विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चुनिंदा अधिकारी और कर्मचारी को सम्मानित किया जाएगा। 

इस अवसर पर एडीएम नेहा मीणा, सीईओ गुरुप्रसाद, डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हल्दर, एसडीएम ममता खेड़े, अरविंद डामोर आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE