BREAKING NEWS
KHABAR : नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में DIG निलेश अग्रवाल का वार्षिक.. <<     KHABAR : जल संकट के बीच फूटी पाइप लाइन, यहां हजारों.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया नाकोड़ा कॉम्प्लेक्स.. <<     जल संरक्षण के साथ बढ़ेगा आबू का गौरव, विंडर.. <<     समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सड़कों पर.. <<     खरगोन में भाजपा का उत्सव: मोदी के 12 वर्ष पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में डीआईजी की दो टूक,.. <<     KHABAR : खेड़ी खानपुर व मगरिया के किसानों ने सिंचाई.. <<     खरगोन जिले में पेयजल संकट गहराया, वेदा नदी.. <<     VIDEO NEWS: सड़क हादसे में विधायक विपिन जैन गंभीर.. <<     KHABAR : खाद संकट, ई-टोकन व राजस्व समस्याओं को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : खेतों से कारोबार तक- नीमच की उद्यानिकी.. <<     KHABAR : संवेदनशील पहल- संकट में संबल बना प्रशासन,.. <<     NEWS : माउंट आबू में विंडर मेयर लेक के विकास.. <<     KHABAR : खरबूज और तरबूज की मिठास से बढ़ी किसानों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षीय कार्यकाल पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2023, 11:56 am
BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आज प्रदेश के इन जिलों में गिरेंगे ओले, गरज व चमक के साथ होगी झमाझम, जानिये कैसा रहेगा नीमच व मंदसौर जिले के मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ फिर से एक्टिव हो गया है। इसके एक्टिव होने से नागरिकों को भीषण गर्मी में भी ठंडक का अहसास हो रहा है। इसके पहले से ही उत्तर भारत में एक साथ दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने के चलते बारिश का दौर बना हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में रविवार के बाद सोमवार को भी हल्की तो तेज बारिश हुई।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो एमपी में आज 1 मई से एक ओर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। इसकी वजह से आगामी 3-4 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। मौसम का मिजाज बदलने से नागरिकों तेज गर्मी में भी ठंडक का अहसास होगा। प्रदेश के कई जिलों में 70 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरेंगे। 

नीमच-मंदसौर में देर शाम होगी झमाझम- 
प्रदेश के अंतिम छोर व राजस्थान की बॉर्डर पर बसे नीमच व इससे सटे जिले मंदसौर में भी मौसम में आए एकाएक बदलाव का असर दिखाई देगा। नीमच में रविवार के बाद सोमवार को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। नीमच व मंदसौर में देर शाम तक तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।

आज इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट- 
भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, नर्मदापुरम, हरदा और बैतूल में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होगी। इसके अलावा इंदौर, उज्जैन और रीवा संभाग में भी बारिश का यह क्रम जारी रहेगा। रतलाम, मंदसौर व नीमच में भी बदले हुए मौसम का असर दिखाई देगा। 
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE