नीमच। जिला कलेक्टर कार्यालय नीमच में सामुहिक राष्ट्रगान जन-गण-मन व वंदेमातरम मप्र गॉन का गायन हुआ। राष्ट्र गान, मप्र गान एवं वन्दे मातरम का गायन कलेक्टर दिनेश जैन की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट भवन स्थित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने सामुहिक रूप से राष्ट्रगान, मप्र गान एवं वंदेमातरम का गायन किया।
इस मौके पर एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, सहायक कलेक्टर सृजन वर्मा, संयुक्त कलेक्टर पीएल देवडा, प्रीती संघवी, एसडीएम डॉ.ममता खेडे, डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलदर व जिला अधिकारी कलेक्टोरेट राजस्व., भू-अभिलेख, श्रम, आदिम जाति कल्यााण, आबकारी, खनिज, शिक्षा, कोषालय, जिला जनसम्पर्क, शहरी विकास अभिकरण सहित विभिन्ना विभागों के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।