मंदसौर। पुलिस लाइन में 1 मई से 15 जून तक समर कैंप और कैरियर काउंसलिंग की शुरुआत की गई है। इस आयोजन में एडिशनल एसपी गौतम सिंह, सीएसपी सतनाम सिंह, शहर कोतवाली थाना प्रभारी अमित सोनी, यशोधर्मन थाना प्रभारी जितेंद्र पाठक, यातायात थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह चौहान एवं समस्त पुलिस परिवार उपस्थित रहे।
एडिशनल एसपी गौतम सिंह ने बताया कि यह आयोजन पुलिस परिवार के बच्चो के लिए विभिन्न प्रकार के खेलकूद और एक्टिविटी आयोजित की जाएगी जिसके अंतर्गत बच्चों को तरह-तरह के खेलकूद की एक्टिविटी कराई जाएगी जिसके कारण बच्चों को अच्छा मार्गदर्शन, प्रशिक्षण मिलेगा ताकि बच्चे आगे बड़ पाए बच्चे किस दिशा में जाना चाहते हैं क्या उनकी उपेक्षाएं है क्या उनकी सोच है इस संबंध में अच्छे काउंसलर को बुलाया है इस आयोजन में क्रिकेट, वोलीवाल, मार्शल आर्ट, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस इत्यादि गेम का आयोजन किया जाएगा।