BREAKING NEWS
KHABAR : मनासाखुर्द में मांगलिक भवन निर्माण का.. <<     रतलाम पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार,.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सुरक्षा की पहल- कलेक्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जल गंगा अभियान में पिंगलेश्वर बना मिसाल,.. <<     KHABAR : पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला, 30 आरक्षकों.. <<     REPORT : 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त के हत्थे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा में 90वां श्री हनुमान चालीसा पाठ.. <<     खरगोन में सिंचाई संकट:खेड़ी खानपुर व मगरिया.. <<     KHABAR : नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में DIG निलेश अग्रवाल का वार्षिक.. <<     KHABAR : जल संकट के बीच फूटी पाइप लाइन, यहां हजारों.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया नाकोड़ा कॉम्प्लेक्स.. <<     जल संरक्षण के साथ बढ़ेगा आबू का गौरव, विंडर.. <<     समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सड़कों पर.. <<     खरगोन में भाजपा का उत्सव: मोदी के 12 वर्ष पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में डीआईजी की दो टूक,.. <<     KHABAR : खेड़ी खानपुर व मगरिया के किसानों ने सिंचाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2023, 6:31 pm
BIG REPORT : सुखानन्‍द धाम पर वैशाख की पूर्णिमा पर लगेगा तीन दिवसीय भव्‍य मेला, मंत्री सखलेचा ने की मेले की तैयारियों की समीक्षा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्‍थल सुकदेवमुनि की तपोस्‍थली सुखानन्‍द धाम पर आगामी  वैशाखी पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय भव्‍य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के माध्‍यम से सुखानन्‍द धाम के पुरातन महत्‍व को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जावेगा। प्रदेश के सूक्ष्‍म लघु मध्‍यम उद्यम तथा विज्ञान और प्रोद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की अध्‍यक्षता में सुखानंद मेले की तैयारियों के संबंध में सुखानन्‍द धाम मंदिर प्रबंध समिति, क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, अधिकारियों की एक बैठक सोमवार को डाक बंगला जावद पर आयोजित की गई।

बैठक में मंत्री सखलेचा ने कहा कि सुखानन्‍द धाम के पुरातन महात्‍व को बढाने के लिए हर सम्‍भव प्रयास किया जावेगा। मेले में बडी संख्‍या में आने वाले श्रृद्धालुओं की सुविधा के व्‍यापक प्रबंध किया जावेगें। उन्‍होने सुखानन्‍द धाम में आगामी बैशाखी पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले मेले के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर दायित्‍व सौपने की बात भी कही। उन्‍होने कहा कि सुखानन्‍द धाम से क्षैत्र के जन-जन को जौडने और सुखानन्‍द के महत्‍व से रूबरू कराने का हरसम्‍भव प्रयास किया जावेगा।

 सरकार ने पुजारियों का मानदेय बढाया है- 
मंत्री  सखलेचा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पुजारियों का मानदेय पॉच सौ रूपये बढाकर पॉच हजार रूपये तक कर दिया है। साथ ही अब मंदिर की कृषि भूमियों की नीलामी का अधिकार भी पुजारियों को दे दिया है।

सुखानन्‍द झरना 4 मई तक प्रारम्‍भ करवाये- 
बैठक में मंत्री  सखलेचा ने लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुखानन्‍द मेले के पहले 4 मई तक सुखानन्‍द मंदिर के उपर पहाडी से बहने वाले झरने तक वैकल्पित पाईप लाईन के जरिये पानी पहुंचाकर, झरना प्रारम्‍भ करवाये।

आकर्षक लाईटिंग की व्‍यवस्‍था की जाएगी- 
मंत्री  सखलेचा ने तहसीलदार को निर्देश कि वे पंचायत व मंदिर समिति के माध्‍यम से 4 मई के पूर्व तक सुखानन्‍द की पहाडी व पैडो पर आकर्षक लाईटिंग की व्‍यवस्‍था करें। उन्होने मेले में आने के लिए विभिन्न समाजों के प्रबुद्धजनों को आमंत्रित करने, क्षैत्र के सरंपच को भी आमंत्रित करने के निर्देश दिए। साथ ही सुखानन्‍द धाम की पहाडी के उपर के मार्ग को दुरस्‍त करवाने व कनेरा घाट के मार्ग की भी मरम्‍मत करवाकर दुरस्‍त करवाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिये। बैठक में न.प. अध्‍यक्ष सोहनलाल माली, उपाध्‍यक्ष सूचित सोनी, जनपद अध्‍यक्ष गोपाल चारण,  श्‍याम काबरा, सचिन गोखरू, मंदिर प्रबंध समिति के सदस्‍य गणमान्‍य नागरिक, प्रबुद्धजन, तहसीलदार देवेन्‍द्र कछावा, टीआई  नरेन्‍सिह ठाकुर व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE