नीमच। मध्यप्रदेश शासन के नीमच जिले से सीएम फैलो नीलेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जावद ब्लाक के जनसेवा मित्रो ने अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सुखानन्द महादेव पर सामुहिक स्वच्छता श्रमदान किया। जनसेवा मित्रो ने मन्दिर परिसर व सीढ़ियों पर श्रमदान कर साफ-सफाई की। जनसेवा मित्रो ने 4 घण्टे का सामूहिक श्रमदान करते हुए मन्दिर परिसर में फैले हुए कचरे,पॉलीथिन को एकत्रित कर पूरे परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाया। जनसेवा मित्रो ने स्वच्छता का संकल्प लिया कि माह में एक बार यहा सामुहिक स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाया जाएगा।
श्रमिक दिवस के अवसर पर आँगनवाडी केन्द्र संजयग्राम पहुँचकर, जनसेवा मित्रो ने बच्चों को पौष्टिक आहार का वितरण किया व आंगनवाड़ी केन्द्र को ज्ञानवर्द्धक सामग्री प्रदान की। जनसेवा मित्रो ने आंगनवाड़ी केन्द्र को गोद लेकर अपने स्टाइपेंड में से प्रतिमाह 200 रुपये प्रति जनसेवा मित्र सहयोग देकर आंगनवाड़ी केन्द्र को आदर्श आँगनवाडी बनाने का संकल्प लिया। प्रतिमाह आँगनवाडी केन्द्र पर आकर जनसेवा मित्रो द्वारा बच्चों को शिक्षा-सामग्री,पौष्टिक आहार,खिलौने दिए जाएगा केन्द्र पर पोषण वाटिका का निर्माण भी किया जाएगा। जनसेवा मित्र राजमल दास , सुमन धनगर, मंगला सेन, अनिशा पाराशर, अजय सेन, योगिता पाटीदार, कोमल भट्ट, निकिता धाकड़, मुकेश मेघवाल, विक्रम औङ, रामनिवास नरवाङिया रोहित चंदेल उपस्थित थेस
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।