उज्जैन। भूमि अर्जन पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम की धारा-19 के अन्तर्गत श्री महाकालेश्वर मन्दिर में महालोक के लोकार्पण पश्चात दर्शनार्थियों की संख्या में बहुत अधिक वृद्धि होने से दर्शनार्थियों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिये 1.5680 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की जायेगी।
कलेक्टर एवं पदेन उप सचिव राजस्व विभाग कुमार पुरुषोत्तम ने इस सम्बन्ध में उद्घोषणा आदेश जारी कर दिया है। कलेक्टर ने कहा है कि भूमि का नक्शा का निरीक्षण अनुविभागीय अधिकारी एवं भू-अर्जन अधिकारी उज्जैन तथा श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के प्रशासक कार्यालय में किया जा सकता है।