BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2023, 7:11 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का द्वितीय चरण प्रारम्भ, 67 सेवाओं से सम्बन्धित आवेदनों का होगा शिविर के माध्यम से निराकरण, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का दूसरा चरण बुधवार से प्रारम्भ हुआ। उल्लेखनीय है कि इस अभियान के तहत शासन की विभिन्न 67 सेवाओं से सम्बन्धित आवेदनों का निराकरण शिविर के माध्यम से किया जायेगा। इन सेवाओं के अन्तर्गत राजस्व विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, योजना आर्थिक और ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, निरूशक्तजन कल्याण विभाग, श्रम, आदिम जाति, कृषि, ऊर्जा, सहकारिता और उद्यानिकी एवं अन्य विभागों की सेवाएं शामिल है। इस अभियान के अन्तर्गत शिविर लगाकर बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभान्वित किया जायेगा तथा उनकी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम बुधवार को अभियान के द्वितीय चरण के पहले दिन बड़नगर में विभिन्न स्थानों पर लगाये गये शिविर में शामिल हुए। कलेक्टर ने बड़नगर के मौलाना में आयोजित शिविर में पहुंचकर अभियान के क्रियान्वयन का अवलोकन किया। कलेक्टर ने स्थानीय नागरिकों से कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण के तहत शासन की विभिन्न 67 सेवाओं को उपलब्ध कराया जायेगा और लम्बित आवेदनों का निराकरण शीघ्र-अतिशीघ्र किया जायेगा। कलेक्टर ने मौलाना में अधिकारियों से पूछा कि यहां कोई प्रकरण बहुत समय से लम्बित तो नहीं है। यदि है तो उसका निराकरण अगले 10 दिनों में किया जाये।

कलेक्टर ने स्थानीय जनता से कहा कि उनकी पुरानी तथा नई सभी समस्याओं का निराकरण करना शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। अभियान के तहत लगाये जा रहे शिविर में अधिक से अधिक संख्या में आमजन आयें और योजनाओं का लाभ लें। मौलाना में राजस्व के नामांतरण, सीमांकन सम्बन्धी प्रकरण, पेंशन, बिजली कनेक्शन, जाति प्रमाण-पत्र सम्बन्धी प्रकरणों की जानकारी कलेक्टर ने प्राप्त की।

मौलाना में डीबीटी के 44 प्रकरण लम्बित थे। कलेक्टर ने इसका निराकरण शीघ्र-अतिशीघ्र करने के निर्देश बैंक के सहायक प्रबंधक को दिये। एक महिला ने शिकायत की कि उनका मकान कच्चा था तथा कुछ समय पहले गिर चुका है। इस पर कलेक्टर ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को बुलाकर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि अभियान के तहत लगाये जा रहे शिविर में आयुष्मान कार्ड और पात्रता पर्ची वितरण भी किया जाये। नल जल योजना के तहत शिकायत प्राप्त हुई कि कुछ स्थानों पर वॉल्व खराब हो गये हैं। इसे तुरन्त सुधारा जाये।

कलेक्टर ने मौलाना में बनाई गई पक्की सीवरेज अण्डरग्राउण्ड लाइन का निरीक्षण किया। जानकारी दी गई कि पानी की निकासी के लिये गांव में पक्की सीवर लाइन डाली गई है। साथ ही सोख्ते गड्ढे भी कुछ स्थानों पर बनाये गये हैं। गांववालों ने इसमें अपनी ओर से सहयोग किया है। कलेक्टर ने इसकी प्रशंसा की। गांववालों ने कलेक्टर से कहा कि गांव में कचरा कलेक्शन के लिये वाहन की आवश्यकता है। इस पर कलेक्टर ने शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन ग्रामीणजनों को दिया।

मौलाना के पश्चात कलेक्टर बड़नगर के ग्राम रूनिजा में लगाये गये शिविर में पहुंचे। वहां उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के लम्बित प्रकरण और अन्य लम्बित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी अधीनस्थ अधिकारियों से प्राप्त की। जानकारी दी गई कि रूनिजा में अविवादित नामांतरण के पांच प्रकरण लम्बित हैं। कलेक्टर ने कहा कि इनका जल्द ही निराकरण हो जायेगा। एक महिला ने कलेक्टर के समक्ष पहुंचकर शिकायत की कि उनकी पात्रता पर्ची अभी तक नहीं बनी है। इस पर कलेक्टर ने उन्हें आश्वासन दिया कि एक माह में पात्रता पर्ची बनवा दी जायेगी।

कलेक्टर ने रूनिजा में लम्बित लाड़ली बहना योजना के प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की और सभी पात्र महिलाओं के आवेदन शीघ्र-अतिशीघ्र पूर्ण करवाकर इनके बैंक में खाते खोले जाने के निर्देश दिये। बताया गया कि बैंक से सम्बन्धित काम के लिये गांववालों को चार किलो मीटर दूर जाना पड़ता है। कलेक्टर ने इस पर एसबीआई के बैंक कॉर्डिनेटर को रूनिजा बुलवाकर शीघ्र समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिये।

शिविर में स्थानीय नागरिकों ने कलेक्टर के समक्ष शिकायत की कि नल जल योजना के तहत गांव में डाली गई पाईप लाइन अच्छी गुणवत्ता की नहीं है। कलेक्टर ने इस पर आरईएस ईई को निर्देश दिये कि इसकी एक अन्य एजेन्सी से जांच करवाई जाये। कलेक्टर ने कहा कि आगामी 31 मई तक अभियान के द्वितीय चरण के तहत विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाये जायेंगे। सभी प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी इसमें मौजूद होंगे। आमजन अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण करवायें और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लें। इस दौरान एसडीएम बड़नगर आकाश सिंह, सीईओ जनपद पंचायत प्रदीप पाल, तहसीलदार एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE