BREAKING NEWS
REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<     BIG NEWS : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<     KHABAR : जावरा शहर काज़ी पद को लेकर विवाद, अवैध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2024, 10:48 am
REPORT : कृषि उत्पादन आयुक्त ने किया हैप्पी सीडर से मूंग की बोनी का अवलोकन, अन्न्दाता के प्रयास की सराहना कर दिया बढ़ावा, पढ़े खबर 

Share On:-

जबलपुर। प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त एस एन मिश्रा एवं अपर मुख्य सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास अशोक वर्णवाल ने शनिवार को जबलपुर प्रवास के दौरान शहपुरा विकासखंड के ग्राम किसरोद के कृषक कैलाश पटेल के खेत में गेहूं की नरवाई को जलाये बिना हैप्पी सीडर से मूंग की बोनी का अवलोकन किया।

संभाग में खरीफ की तैयारियों की समीक्षा करने जबलपुर आये दोनों अधिकारियों से सयुंक्त संचालक कृषि जबलपुर संभाग एसके नेताम ने पराली प्रबंधन योजना के तहत इस खेत में हैप्पी सीडर से की गई मूंग की बोनी का अवलोकन करने का विशेष आग्रह किया था । इस मौके पर कृषि उत्पादन आयुक्त तथा अपर मुख्य सचिव ने कृषक के खेत पर प्रदर्शन प्लाट के साथ ही कंट्रोल प्लाट (परंपरागत विधि से बोनी) का अवलोकन भी किया ।

कृषक पटेल ने उन्हें बताया कि हैप्पी सीडर से बोनी करने पर पूर्व की अपेक्षा सात दिन कम लगते हैं और 8 से 10 किलो बीज की बचत होती है प् फसल में खरपतवार कम होते हैं तथा जमीन में लंबे समय तक नमी बनी रहती है जिससे सिंचाई के अंतराल में वृद्धि हो जाती है। 

कृषि उत्पादन आयुक्त मिश्रा द्वारा किसान के द्वारा प्रयास की सराहना करते हुये उपस्थित किसानों से हैप्पी सीडर से बोनी को बढ़ावा देने की बात कही। अपर मुख्य सचिव वर्णवाल ने कृषि अधिकारियों को खरीफ, रबी एवं जायद तीनों सीजन में हैप्पी सीडर से बोनी के क्षेत्र को बढ़ाने तथा पराली या नरवाई जलाने से रोकने किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिये। इस दौरान संयुक्त संचालक कृषि (उर्वरक) भोपाल जी.एस. चौहान, परियोजना संचालक आत्मा डॉ एस के निगम, उपसंचालक कृषि रवि आम्रवंशी, अनुविभागीय अधिकारी कृषि पाटन डॉ इंदिरा त्रिपाठी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी शाहपुरा मेघा अग्रवाल तथा क्षेत्र के कृषक भी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE