नीमच। उप जिला निर्वाचन अधिकारी, भारत निर्वाचन, की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2023 एवं मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की जिला स्तरीय बैठक गत दिवस आयोजित की गई है। जिसमें मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की ओर से अशोक सागर, प्रेमचन्द्र कलोसिया, पवन कुमार दुबे, बृजेश मित्तल एवं नवीन अग्रवाल, उपस्थित थे।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के सदस्यों को फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 एवं मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही से अवगत कराया। साथ ही राजनैतिक दल के सदस्यों से द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान 4 अक्टॅूरबर 2023 तक होने वाली गतिविधियों में बीएलओं के डोर-टू-डोर भ्रमण एवं विशेष कैंप के दौरान वीएलए द्वारा बीएलओ से समन्वय कर निर्वाचक नामावली के शुद्धिकरण से सहयोग की अपेक्षा की।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में अनुभागों के उचित गठन एवं मतदान केन्द्रो के युक्तियुक्तकरण के बारे में विस्तृत चर्चा के बाद राजनैतिक दलों से सुझाव एवं सहयोग की अपेक्षा की गई। तथा इस हेतु मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण संबंधी प्रस्ताव संबंधित ईआरओ कार्यालय को उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया। साथ ही ऐसे राजनैतिक दल जिनके द्वारा अभी तक वीएलए नियुक्त नहीं किये गए हैं, उन्हें प्रत्येक मतदान केन्द्र पर अपनी पार्टी के बीएलए नियुक्त कर निर्धारित प्रपत्र में सूची उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।