मंदसौर। शहर के बीएसएनएल कार्यालय में आज गुरूवार को दोपहर 1.30 बजे लंच टाईम में कर्मचारियों ने मानव श्रंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। बीएसएनएल के नोन एक्ज़ीक्यूटिव यूनियनों और एसोसिएशनों के संयुक्त मंच ने आज दिनांक 01,06.2023 को दोपहर के भोजन अवकाश में मानव श्रंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। वे तीन सूत्रीय मांगे बीएसएनएल में तीसरे वेतनमान लागू करना, कर्मचारियों की नई पदोन्नति नीति और बीएसएनएल की 4जी और 5जी सेवा का शीघ्र आरंभ के मुद्दों को तत्काल समाधान हेतु जोरदार तरीके से नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन व मानव श्रृंखला आयोजित की गई। जिसमे जिला सचिव बीएसएनएल ईयू के जिला केसी सेन, एनएफटीई के जिला सचिव प्रदीप शाकल्य, बीटीईयू के जिला सचिव विजेन्द्र सिंह चौहान, एहमद हुसैन, बाबू खान मंसूरी, विनोद दुबे, रमेशचंद्र श्रीमाल, हीरालाल यादव, शंकरलाल, श्यामलाल, सोनू तोमर, जगदीश भावसार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।