नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में आज गौरव दिवस के उपलक्ष्य में जांच शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक बीपी, शुगर सहित अन्य प्रकार की जांचें की जा रही है। शिविर में किसान, हम्माल, हाथ ठेला चालक, टेम्पो चालक, तुलावटी सहित मंडी कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड ने पहुंचकर जांच कराई। दोपहर 1 बजे तक करीब 150 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। मंडी सचिव सतीश पटेल ने भी इस शिविर में भाग लिया और व्यवस्थाएं देखी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।