BREAKING NEWS
NEWS : रिटायर्ड अध्यापिका से 20 मिनट तक मारपीट,.. <<     SHORT : MP में Smart Meter वालों के लिए बड़ी खबर! बिजली बिल.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में भागवत कथा के दूसरे दिन.. <<     BIG NEWS : सिंधिया ने मल्टीलेवल पार्किंग का किया.. <<     BIG REPORT : एलपीजी वितरकों की 7 मांगों से गरमाया.. <<     KHABAR : सकल हिंदू समाज ने सिंहस्थ अतिक्रमण पर.. <<     KHABAR : किरनापुर थाना पथराव मामला प्रायोजित था,.. <<     BIG NEWS : सात महीने से खाकी को चकमा दे रहा था एमडी.. <<     SHORT : मंदसौर में दर्दनाक हादसे के बाद बवाल!.. <<     KHABAR : मुरैना में खंडा-पत्थर के अवैध परिवहन पर.. <<     BIG BREAKING : मंदिर के बाहर कार हादसे के बाद भड़का.. <<     VIDEO UPDATE: किसानों के लिए बड़ा फैसला! दिन में 10 घंटे.. <<     KHABAR : क्षत्रिय नामदेव समाज के जिलाध्यक्ष बने.. <<     RJ. में 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, क्या शुरू हुई.. <<     WEATHER UPDATE : मौसम ने ली करवट! मालवा में बारिश और आंधी.. <<     KHABAR : वीर तेजाजी की जन्मजयंती पर निकली भव्य.. <<     BIG NEWS : कैलाश विजयवर्गीय का फिर महिलाओं पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2026, 1:40 pm
KHABAR : जनकल्याण शिविरों में हितग्राहियों को मौके पर मिला लाभ, 285 आवेदनों में से 152 का तत्काल निराकरण, योजनाओं का लाभ लेने उमड़ रहे नागरिक, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 12 से 18 जून 2026 तक जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों में विभिन्न योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कर उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

जिले में आयोजित जनकल्याण शिविरों में अब तक 285 हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन प्रस्तुत किए हैं। इनमें से 152 पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ प्रदान किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचकर शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।

जिले के सभी विकासखंड एवं नगरीय निकाय मुख्यालयों पर तीन दिवसीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जनपद पंचायत मंदसौर में 15 से 17 जून, मल्हारगढ़ में 16 से 18 जून, सीतामऊ में 12 से 14 जून, गरोठ में 12 से 14 जून तथा भानपुरा में 15 से 17 जून तक शिविर आयोजित होंगे।

इसी प्रकार नगर पालिका मंदसौर में 15 से 18 जून तथा नगर परिषद नगरी, नारायणगढ़, सीतामऊ, सुवासरा एवं शामगढ़ में 12 से 16 जून तक शिविर लगाए जा रहे हैं। वहीं नगर परिषद मल्हारगढ़, पिपलिया मंडी, गरोठ, भानपुरा एवं भैंसोदा में 15 से 18 जून तक जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

शिविरों में मिल रही हैं अनेक योजनाओं एवं सेवाओं की सुविधाएं-
जनकल्याण शिविरों में चालू खसरा-खतौनी एवं नक्शों की प्रतिलिपियां, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, निर्माण श्रमिक पंजीयन, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना तथा मछुआ क्रेडिट कार्ड योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त अविवादित नामांतरण एवं बंटवारा, सीमांकन प्रकरणों का निराकरण, नवीन नल कनेक्शन हेतु मांग-पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञा, नामांकन एवं माइग्रेशन प्रमाण पत्र, प्रोविजनल उपाधि, डुप्लीकेट अंकसूची तथा निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने जैसी सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं। जिला प्रशासन ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निकटतम जनकल्याण शिविर में पहुंचकर शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE