BREAKING NEWS
NEWS : रिटायर्ड अध्यापिका से 20 मिनट तक मारपीट,.. <<     SHORT : MP में Smart Meter वालों के लिए बड़ी खबर! बिजली बिल.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में भागवत कथा के दूसरे दिन.. <<     BIG NEWS : सिंधिया ने मल्टीलेवल पार्किंग का किया.. <<     BIG REPORT : एलपीजी वितरकों की 7 मांगों से गरमाया.. <<     KHABAR : सकल हिंदू समाज ने सिंहस्थ अतिक्रमण पर.. <<     KHABAR : किरनापुर थाना पथराव मामला प्रायोजित था,.. <<     BIG NEWS : सात महीने से खाकी को चकमा दे रहा था एमडी.. <<     SHORT : मंदसौर में दर्दनाक हादसे के बाद बवाल!.. <<     KHABAR : मुरैना में खंडा-पत्थर के अवैध परिवहन पर.. <<     BIG BREAKING : मंदिर के बाहर कार हादसे के बाद भड़का.. <<     VIDEO UPDATE: किसानों के लिए बड़ा फैसला! दिन में 10 घंटे.. <<     KHABAR : क्षत्रिय नामदेव समाज के जिलाध्यक्ष बने.. <<     RJ. में 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, क्या शुरू हुई.. <<     WEATHER UPDATE : मौसम ने ली करवट! मालवा में बारिश और आंधी.. <<     KHABAR : वीर तेजाजी की जन्मजयंती पर निकली भव्य.. <<     BIG NEWS : कैलाश विजयवर्गीय का फिर महिलाओं पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2026, 11:43 am
KHABAR : मनासा में ईंधन संकट की अफवाहों पर भाजपा नेता दिनेश राठौर का पलटवार, बोले- कांग्रेस फैला रही झूठ, पढे़ खबर 

Share On:-

मनासा। मनासा विधानसभा क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की कथित किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर भाजपा नेता दिनेश राठौर ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इन दावों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि क्षेत्र में ईंधन की कोई कमी नहीं है और विपक्ष जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है।

राठौर ने कहा कि मनासा क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी किसी प्रकार का संकट नहीं है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी भ्रामक जानकारी से बचें।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने कहा कि विपक्ष के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। इसी कारण वह झूठी खबरें और अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम अब केवल “झूठ बोलो और जोर से बोलो” तक सीमित रह गया है।

राठौर ने आरोप लगाया कि क्षेत्र का माहौल खराब करने और जनता में अनावश्यक भय पैदा करने के उद्देश्य से इस तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, लेकिन जनता अब इन हथकंडों को अच्छी तरह समझ चुकी है।

भाजपा नेता के इस बयान के बाद मनासा की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। वहीं, ईंधन आपूर्ति सामान्य होने की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE