नीमच। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में जिला युवा कांग्रेस द्वारा मंगलवार को विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने षड्यंत्रपूर्वक नामांकन निरस्त करवाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया है। संगठन ने चुनाव आयोग के रवैये पर भी सवाल उठाए हैं।
कार्यक्रम के तहत 16 जून को दोपहर 12.30 बजे कलेक्टर कार्यालय, नीमच पर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा तथा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान चुनाव आयोग का प्रतीकात्मक पुतला दहन भी किया जाएगा।
जिला युवा कांग्रेस ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है।