बडवानी। जिला जनजातीय बाहुल्य जिला होकर नीति आयोग के आकांक्षी जिलो में सम्मिलित है। हम सभी मिलकर ऐसे भागीरथी प्रयास करे, जिससे कि हमारा जिला पिछडे जिले की श्रेणी से बाहर निकलकर अग्रणी जिलो की श्रेणी में शामिल हो सके । यह तभी संभव है जब शाकीय एवं अशासकीय संस्था के पदाधिकारियो मिलकर जिले के विकास के लिये बेहतर से बेहतर कार्य करें। कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग ने उक्त बाते शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय बड़वानी में आयोजित बैठक के दौरान जिले में कार्यरत विभिन्न एनजीओ के पदाधिकारियो से कही । इस दौरान कलेक्टर ने एनजीओ के पदाधिकारियो को निर्देशित किया कि वे किसी एक क्षेत्र विशेष में कार्य न करें, बल्कि जिले के विकास व जिलेवासियो के जीवन स्तर को ऊचा उठाने के लिये कार्य करें । इस हेतु वे जिला अधिकारियो के समन्वय के साथ कार्य करें । बैठक में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग निलेश सिंह रघुवंशी, सहाक संचालक महिला बाल विकास अजय कुमार गुप्ता सहित विभिन्न एनजीओ के पदाधिकारी उपस्थित थे ।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।