बडवानी। स्वॉट एनालिसिस के माध्यम से आपने अपनी खूबियों और कमियों को पहचान लिया है। अपनी खूबियों के अनुसार अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कमियों को दूर करके जीवन में उच्चतम सफलताएं प्राप्त करें। समय अमूल्य होता है, इसका प्रबंधन जरूरी है। समय का अधिक से अधिक सदुपयोग करके प्रत्येक लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। कम्यूनिकेषन स्किल विकसित होना जरूरी है ताकि आप लिखित एवं मौखिक रूप से अपनी बात को प्रभावशाली ढंग से व्यक्त कर सकें। सोशल मीडिया, इंटरनेट, स्मार्ट फोन आदि का उपयोग करते समय इस बात पर विषेष ध्यान दें कि वह आपको आपके लक्ष्य से डायवर्ट तो नही ंकर रहा है।
ये बातें शासकीय कन्या महाविद्यालय बड़वानी की प्राचार्य डॉ. वंदना भारती ने शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्ग दर्शन प्रकोष्ठ के माध्यम से बी.ए., बी. एससी. और बी.बी.ए. के छह सौ से अधिक नियमित और प्रायवेट विद्यार्थियों की वोकेषनल कोर्स व्यक्तित्व विकास के प्रेक्टिकल की बाह्य परीक्षा लेते हुए विद्यार्थियों से कहीं। उन्होंने न केवल परीक्षा ली अपितु विद्यार्थियों से ग्रुप्स में विस्तार से चर्चा करते हुए उनके व्यक्तित्व के विकास के लिए सूत्र बताये। विद्यार्थियों ने कहा कि उन्हें इस बाह्य परीक्षा के दौरान बहुत सीखने को मिला। यह बाह्य परीक्षा तीन दिनों तक संचालित हुई। ये थे प्रेक्टिकल कार्यकर्तागण प्रीति गुलवानिया और वर्षा मुजाल्दे ने बताया कि प्रथम वर्ष में व्यक्तित्व विकास के विद्यार्थियों के लिए सात प्रेक्टिकल उच्च षिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित किये गये हैं।
ये इस प्रकार हैं-
स्वॉट एनालिसिस, लक्ष्य निर्धारण एवं स्मार्ट लक्ष्य, समय प्रबंधन, मॉक इंटरव्यू, रिज्यूमे, संचार कौषल तथा ई-मेल। विद्यार्थियों ने बहुत ही आकर्षक फाइल तैयार की और इन सभी प्रेक्टिकल का विवरण लिखा तथा प्रत्येक प्रेक्टिकल को अपने स्वयं के जीवन पर लागू करते हुए अपने अनुभव भी लिखे। जैसे स्वॉट एनालिसिस में स्वयं का स्वॉट एनालिसिस किया, लक्ष्य निर्धारण में स्वयं के लिए कॅरियर का लक्ष्य तय किया और उसे प्राप्त करने की कार्ययोजना बनाई, समय प्रबंधन में स्वयं के द्वारा पालन किये जाने योग्य आदर्ष टाइम टेबल की रचना की। मॉक इंटरव्यू के अंतर्गत कॅरियर सेल द्वारा कंपनियों के माध्यम से करवाये गये मॉक इंटरव्यू में सम्मिलित होकर उसका अनुभव लिखा, स्वयं का रिज्यूमे तैयार किया। इसी प्रकार ई-मेल आईडी बनाई और ई-मेल सेंड करके उसकी प्रिंट भी फाइल में प्रदर्षित की। इन प्रेक्टिकल्स का प्रशिक्षण उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेष शासन के माध्यम से प्रशासनिक अकादमी भोपाल के द्वारा व्यक्तित्व विकास के प्रशिक्षित शिक्षक डॉ. मधुसूदन चौबे के द्वारा कॅरियर सेल की टीम के सहयोग से दिया गया। विद्यार्थियों के कार्य की सराहना की डॉ. वंदना भारती ने विद्यार्थियों की फाइल का अवलोकन करते हुए कहा कि ये बहुत परिश्रम से तैयार की गई है और सराहनीय कार्य है। साथ ही विद्यार्थियों ने प्रश्नों के उत्तर भी दिये। आयोजन में सहयोग सुरेश, दिलीप रावत, सुभाष चौहान पूनम कुषवाह, अंकित काग, राहुल भंडोले, जगमोहन गोले, तुषार गोले ने दिया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।