देवास। बद्री धाम नगर में एक मकान पर लग रहे टावर का रहवासियों ने विरोध करते हुए औद्योगिक थाने में आज शनिवार को आवेदन दिया। रहवासियों ने बताया कि यहां पर सत्यनारायण कुमावत के मकान की छत पर टावर लगाया जा रहा है जो कि रहवासी एरिया में लग रहा है जिसकी तरंगे खराब रहती है जिसका हम विरोध कर रहे हैं। हमने पहले नगर निगम में भी आवेदन दिया था। जीस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस बारे में हमने मकान मालिक से चर्चा की तो उन्होंने कहा था कि टावर नहीं लगेगा इसके बाद रात में फिर से टावर लगा दिया गया। जिसके चलते आज हमने औधोगिक थाने पहुंचकर वहां पर आवेदन दिया है।हम रहवासीयो की निगम प्रशासन मे मांग है की मकान मालिक को समझाइश देकर या उचित कार्यवाही कर रहवासी क्षेत्र से यह टावर हटाया जाऐ।