BREAKING NEWS
KHABAR : केंद्र सरकार के 12 वर्षीय कार्यकाल पूरा.. <<     गुना में सोशल मीडिया पोस्ट पर भारी.. <<     निर्माणाधीन हाईवे में बड़ी चूक, भारतमाला.. <<     भोपाल की सड़कों पर चयनित शिक्षकों का फूटा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सीएम मोहन यादव एमपी बोर्ड की स्टेट टॉपर.. <<     रतलाम में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं से 48 घंटे.. <<     KHABAR : सोमवती अमावस्या पर महादेव खोरा में उमड़ा.. <<     KHABAR : वन विभाग की ऐतिहासिक पहल, 11 हजार किलो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आघात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,.. <<     KHABAR : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में.. <<     NEWS : शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रजा एजुकेशन.. <<     BIG NEWS : अफीम सलाहकार समिति की बैठक में गरजे जावद.. <<     मध्य प्रदेश में मानसून से पहले बदला मौसम, 28.. <<     BIG NEWS : शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए 30 जून तक.. <<     सोमवती अमावस्या पर नर्मदा घाटों पर उमड़ा.. <<     BIG NEWS : अफीम किसानों की आवाज़ को मिले सम्मान, धारा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविरों में हितग्राहियों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2023, 2:46 pm
BIG REPORT : हितग्राहियों को स्वीकृति पत्रों का वितरण, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित, पढ़े खबर  

Share On:-

विदिशा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत लाभांवित होने वाली महिला हितग्राहियों को स्वीकृति पत्रों का वितरण कार्य विदिशा जिले में युद्वगति से क्रियान्वयन किया जा रहा है। शुक्रवार को विदिशा नगरपालिका क्षेत्र के पांच वार्ड क्रमशः 29, 30, 34, 35,36 का संयुक्त सम्मेलन अहमदपुर चौराहे पर आयोजित किया गया था।

विदिशा जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति शर्मा, जनपद अध्यक्ष वीर सिंह रघुवंशी, विदिशा के पूर्व नपा अध्यक्ष मुकेश टण्डन, सांसद प्रतिनिधि  राकेश शर्मा, जिला क्राइसेस मैनेजमेंट समिति के सदस्य डॉ राकेश जादौन ने लाभांवित हितग्राहियों को मौके पर स्वीकृति पत्रों का वितरण किया है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिपं अध्यक्ष गीता रघुवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सदैव महिलाओं के उत्थान के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडी है चाहे वह क्षेत्र सामाजिक हो, राजनीतिक हो या फिर शैक्षणिक क्षेत्रों में या फिर नौकरी का हो। सभी क्षेत्रों में महिलाओं की प्रगति के द्वार खोले है।

विदिशा नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला सम्मान की जो नई अलख जगाई है उससे प्रदेश की महिलाएं ही सम्मानित नहीं हो रही बल्कि अन्य प्रदेशो की महिलाओं के लिए मार्ग प्रशस्त किया है।

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश टण्डन ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिला सम्मान के सच्चे हितेषी है। उनके द्वारा प्रदेश में महिलाओं के लिए ऐसी-ऐसी योजनाएं संचालित की गई है जिनका लाभ प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा हैं अनेक योजनाओं की ख्याति तो राष्ट्र ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुई है जिसमें से मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना ने सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में बेटियों को बल प्रदाय किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू होने से प्रदेश की करोड़ो महिलाओ को इसका लाभ दस तारीख से शुरू हो जाएगा। महिलाओं के बैंक खातो में प्रत्येक माह एक हजार रूपए की राशि जमा होने लगेगी। निश्चित ही इस राशि का उपयोग वे अपने उपयोगी संसाधनो पर कर सकेंगी। उन्होंने ऐसी पात्रताधारी महिला जिनके द्वारा अब तक डीबीटी कार्य नहीं कराया गया है उनसे आग्रह किया है कि शीघ्रतिशीघ्र इस कार्य को पूर्ण कराएं ताकि योजना की राशि प्राप्ति में किसी भी प्रकार का व्यवधान ना रहें।

इस अवसर पर वार्डो के पार्षदगणो के अलावा जिला पंचायत सदस्य धनराज दांगी, संदीप सिंह डोंगर, अरविन्द श्रीवास्तव, अनिल सोनकर के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व विभिन्न विभागो के अधिकारी, कर्मचारी तथा हितग्राही मौजूद रहें। कार्यक्रम के संबंध में सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी नेहा सिंह ने बताया कि अतिथियों द्वारा मौके पर 75 हितग्राहियों को हितलाभ स्वीकृति पत्र प्रदाय किए गए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE