नीमच। उड़ीसा में ट्रेन हादसे को दृष्टिगत रखते हुए, नगरपालिका परिषद नीमच द्वारा 3 जून को आयोजित कायाकल्प योजनान्तर्गत भूमि पूजन तथा टाउन हॉल में आयोजित नगर गौरव दिवस सांस्कृतिक व समापन कार्यक्रम निरस्त किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए स्वाति गौरव चौपडा द्वारा ट्रेन हादसे में दिवंगत हुए यात्रियों को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।