शाजापुर। शहर की जीवन दायनी और शहर के करीब 75 हजार लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने वाली चीलर नदी को दुर्दशा से मुक्त करने के लिए शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल ने सफाई महाअभियान शुरुआत की है इस अभियान की शुरुआत राज्य शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने श्रम दान कर की अभियान में कलेक्टर शाजापुर नगर पालिका अध्यक्ष प्रशासनिक अमला जनप्रतिनिधि समाज सेवक आम जनता ने श्रम दान कर नदी से गाद निकालने के महाभियान सहयोग के लिए उतरे वही पोकलेन जेसीबी ट्रैक्टर जैसे संसाधनों को भी इस महाअभियान में लगाया गया है चीलर नदी सफाई महाअभियान में जुटे लोगों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था भी जिला प्रशासन ने रखी है।