BREAKING NEWS
KHABAR : केंद्र सरकार के 12 वर्षीय कार्यकाल पूरा.. <<     गुना में सोशल मीडिया पोस्ट पर भारी.. <<     निर्माणाधीन हाईवे में बड़ी चूक, भारतमाला.. <<     भोपाल की सड़कों पर चयनित शिक्षकों का फूटा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सीएम मोहन यादव एमपी बोर्ड की स्टेट टॉपर.. <<     रतलाम में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं से 48 घंटे.. <<     KHABAR : सोमवती अमावस्या पर महादेव खोरा में उमड़ा.. <<     KHABAR : वन विभाग की ऐतिहासिक पहल, 11 हजार किलो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आघात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,.. <<     KHABAR : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में.. <<     NEWS : शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रजा एजुकेशन.. <<     BIG NEWS : अफीम सलाहकार समिति की बैठक में गरजे जावद.. <<     मध्य प्रदेश में मानसून से पहले बदला मौसम, 28.. <<     BIG NEWS : शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए 30 जून तक.. <<     सोमवती अमावस्या पर नर्मदा घाटों पर उमड़ा.. <<     BIG NEWS : अफीम किसानों की आवाज़ को मिले सम्मान, धारा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविरों में हितग्राहियों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2023, 4:58 pm
REPORT : शिक्षा ह्रास को रोकने शासकीय शालाओं में लगेगा स्पेशल समर कैंप, प्रथम संस्था के सहयोग से आयोजित होगा शिविर, कलेक्टर ने ली कार्यशाला, पढ़े खबर 

Share On:-

कटनी। प्राथमिक शाला से माध्यमिक शाला में जाने वाले बच्चों में संभावित शिक्षा ह्रास को रोकने के लिए मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर प्रदेश के समस्त जिलों में प्रथम संस्था के सहयोग से विशेष ग्रीष्मकालीन शिविर चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में कटनी जिले में संचालित विशेष ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम की समीक्षा करने और आगामी रूपरेखा तैयार करने के लिए एक विशेष बैठक सह कार्यशाला का आयोजन आज शाम 4 बजे से कलेक्टर कार्यालय स्थित नवीन सभागार में किया गया। कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद की अध्यक्षता आयोजित इस बैठक सह कार्यशाला में इस ग्रीष्मकालीन शिविर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया।प्रत्येक गांव में चलेगा प्रशिक्षण शिविर मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर प्रथम संस्था के सहयोग से चलाए जा रहे इस विशेष समर कैंप के तहत जिले के प्रत्येक गांव में कक्षा 5 वी उत्तीर्ण कर कक्षा 6 वी में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों को स्वयंसेवकों (वोलेंटियर) के माध्यम से चिन्हित कर प्रशिक्षण दिया जाना है। जिसके लिए प्रत्येक गांव में 2-2 वोलेंटियर्स नियुक्त किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के तहत इन स्वयंसेवकों को जनशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। ये प्रशिक्षित स्वयंसेवक गांव की शासकीय शालाओं के परिसर में सम्पूर्ण जून माह में ऐसे चिन्हित विद्यार्थियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान करेंगे जो कक्षा 5 से कक्षा 6 में गए हों। इन्हें प्राथमिक से माध्यमिक शाला में प्रवेश के मध्य होने वाले शिक्षा ह्रास से उबारने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा।

कलेक्टर ने जिले में किया नवाचार- 

स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार इस समर कैंप में जनशिक्षकों और स्वयंसेवकों को विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा इसे और अधिक प्रभावी और गांव गांव तक सुगम्य बनाने के लिए इस अभियान में जन सेवा मित्रों और जन अभियान परिषद के सदस्यों को जोड़ते हुए एक नवाचार किया गया है। जनसेवा मित्र और जन अभियान परिषद के सदस्य भी इन बच्चों को समर कैंप में स्वयंसेवकों के साथ प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।ली जानकारी, दिए आवश्यक दिशा निर्देश  बैठक सह कार्यशाला दौरान कलेक्टर  प्रसाद ने प्रथम संस्था के प्रतिनिधियों और जनशिक्षकों से अब तक की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। साथ ही आगामी एक जून से शासकीय शालाओं में लगने वाले समर कैंप संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने इसे प्रभावी बनने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए। साथ ही बच्चों में खून की कमी को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयरन टैबलेट्स के वितरण के संबंध में बच्चों और उनके अभिभावकों को जागृत करने और गोली सेवन के लिए प्रेरित करने भी कहा। बैठक में सीएमएचओ डॉ प्रदीप मुड़िया, डीपीसी केके डेहरिया, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद तेज सिंह, डीएम फैलो सुदीप सहाने, विवेक दुबे, जबलपुर संभाग कार्यक्रम प्रभारी श्याम कोलारे,  प्रथम संस्था प्रतिनिधि मेधा सिंह, अजीता पटेल, समस्त एपीसी, बीआरसी, बीएसी और बड़ी संख्या में जनशिक्षक मौजूद रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE