BREAKING NEWS
KHABAR : केंद्र सरकार के 12 वर्षीय कार्यकाल पूरा.. <<     गुना में सोशल मीडिया पोस्ट पर भारी.. <<     निर्माणाधीन हाईवे में बड़ी चूक, भारतमाला.. <<     भोपाल की सड़कों पर चयनित शिक्षकों का फूटा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सीएम मोहन यादव एमपी बोर्ड की स्टेट टॉपर.. <<     रतलाम में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं से 48 घंटे.. <<     KHABAR : सोमवती अमावस्या पर महादेव खोरा में उमड़ा.. <<     KHABAR : वन विभाग की ऐतिहासिक पहल, 11 हजार किलो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आघात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,.. <<     KHABAR : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में.. <<     NEWS : शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रजा एजुकेशन.. <<     BIG NEWS : अफीम सलाहकार समिति की बैठक में गरजे जावद.. <<     मध्य प्रदेश में मानसून से पहले बदला मौसम, 28.. <<     BIG NEWS : शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए 30 जून तक.. <<     सोमवती अमावस्या पर नर्मदा घाटों पर उमड़ा.. <<     BIG NEWS : अफीम किसानों की आवाज़ को मिले सम्मान, धारा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविरों में हितग्राहियों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2023, 5:03 pm
REPORT : कलेक्टर के प्रयासों से जिले में निर्मित कराई जा रही अत्याधुनिक आरटीपीसी आर लैब, अब चिकित्सालय में ही हो सकेंगी जांच, पढ़े खबर 

Share On:-

कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद की विशेष पहल पर जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास एवं विस्तार सहित ढांचागत सुधार पर निरंतर जोर दिया जा रहा है। अब जल्द ही जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त आर.टी.पी.सी.आर लैब निर्मित हो जायेंगे।   
कलेक्टर प्रसाद द्वारा इस मामले में रूचि लेने की वजह से जिला चिकित्सालय के पुराने डायलिसीस परिसर में उच्च तकनीक से लैस लैब निर्माणाधीन है। सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा ने बताया कि लैब के बन जाने से न केवल कोविड जैसी बीमारियों के निदान की पुष्टि हो सकेगी वरन अन्य बीमारियों से संबंधित शोध गतिविधियों का भी संवर्धन होगा।            
निर्माणाधीन लैब में नमूना प्राप्त करने स्टाक हेतु, नमूनों की छटनी, तैयारी व शोध कक्ष, उपकरण कक्ष, भंडार व रिपेयरिंग कक्ष सहित कुल 8 क्षेत्र रहेंगे। जिनमें संक्रमण नियंत्रण हेतु उच्च चिकित्सकीय मापदंडों का पालन किया जायेगा। कलेक्टर प्रसाद के निर्देश पर लैब मे काम करने के लिए दो स्वास्थ्य कर्मियों को अब तक प्रशिक्षण भी दिलाया जा चुका है। निर्माण कार्य जारी है। जिसके जल्दी ही पूरा होने की संभावना है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE