BREAKING NEWS
KHABAR : केंद्र सरकार के 12 वर्षीय कार्यकाल पूरा.. <<     गुना में सोशल मीडिया पोस्ट पर भारी.. <<     निर्माणाधीन हाईवे में बड़ी चूक, भारतमाला.. <<     भोपाल की सड़कों पर चयनित शिक्षकों का फूटा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सीएम मोहन यादव एमपी बोर्ड की स्टेट टॉपर.. <<     रतलाम में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं से 48 घंटे.. <<     KHABAR : सोमवती अमावस्या पर महादेव खोरा में उमड़ा.. <<     KHABAR : वन विभाग की ऐतिहासिक पहल, 11 हजार किलो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आघात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,.. <<     KHABAR : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में.. <<     NEWS : शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रजा एजुकेशन.. <<     BIG NEWS : अफीम सलाहकार समिति की बैठक में गरजे जावद.. <<     मध्य प्रदेश में मानसून से पहले बदला मौसम, 28.. <<     BIG NEWS : शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए 30 जून तक.. <<     सोमवती अमावस्या पर नर्मदा घाटों पर उमड़ा.. <<     BIG NEWS : अफीम किसानों की आवाज़ को मिले सम्मान, धारा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविरों में हितग्राहियों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2023, 5:07 pm
KHABAR : एक दिवसीय कृषि विज्ञान मेला कार्यक्रम का आयोजन, सांसद ने किया कृषि उपज उप मण्डी बोरीबुजुर्ग का लोकार्पण, नगद खाद विक्रय केन्द्र का शुभारंभ भी, पढ़े खबर 

Share On:-

बुरहानपुर। ग्राम बोरीबुजुर्ग में एक दिवसीय कृषि विज्ञान मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर खण्डवा लोक सभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने किसानों को सुविधाओं की सौगात देते हुए ग्राम बोरीबुजुर्ग में नवनिर्मित कृषि उपज उप मण्डी का लोकार्पण व नगद खाद विक्रय केन्द्र का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्काे, कृषि उपज मण्डी विपणन बोर्ड उपाध्यक्ष मंजू दादू, जनपद पंचायत खकनार अध्यक्ष पूजा दादू, पूर्व महापौर अनिल भोंसले, जनप्रतिनिधिगण, एसडीएम अजमेर सिंह गौड़, कृषि उपसंचालक एम.एस.देवके, जनपद पंचायत सीईओ बाबुलाल पवार, उद्यानीकि उपसंचालक चौहान, कृषि उपज मण्डी सचिव़ व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हितों में हितग्राहीमूलक योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने किसानों से आव्हान किया कि, आगे आकर योजनाओं का लाभ लें। आज यहां पर किसानों की सुविधाओं के लिए कृषि उपज उप मण्डी व नगद खाद विक्रय केन्द्र का शुभारंभ हुआ है, जो कि क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभायेगा। उन्होंने किसानों से जैविक खेती एवं पशुपालन हेतु प्रेरित भी किया। 
सांसद पाटील ने कहा कि इस कृषि विज्ञान मेला में खण्डवा और बुरहानपुर से आये हुए वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को दिये गये प्रशिक्षण कृषकों के लिए अत्यंत लाभकारी होगा। इस अवसर पर नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने संबोधन से उपस्थितजनों को लाभान्वित किया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत मधुबाई, बेबीबाई, नीता, अनिता, रेखा सोलंकी सहित अन्य पात्र लाड़ली बहनाओं को स्वीकृति पत्रों का वितरण भी किया गया। वहीं कृषि विज्ञान मेला कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा पात्र किसानों को ज्वार व कपास के बीज का वितरण किया गया। वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को जैविक खेती के फायदे बताते हुए उन्हें प्रेरित भी किया गया। लाइफ मिशन के तहत दिलाई शपथ कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने उपस्थितजनों को लाइफ मिशन के तहत पर्यावरण जागरूकता की शपथ दिलाते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE