BREAKING NEWS
KHABAR : केंद्र सरकार के 12 वर्षीय कार्यकाल पूरा.. <<     गुना में सोशल मीडिया पोस्ट पर भारी.. <<     निर्माणाधीन हाईवे में बड़ी चूक, भारतमाला.. <<     भोपाल की सड़कों पर चयनित शिक्षकों का फूटा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सीएम मोहन यादव एमपी बोर्ड की स्टेट टॉपर.. <<     रतलाम में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं से 48 घंटे.. <<     KHABAR : सोमवती अमावस्या पर महादेव खोरा में उमड़ा.. <<     KHABAR : वन विभाग की ऐतिहासिक पहल, 11 हजार किलो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आघात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,.. <<     KHABAR : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में.. <<     NEWS : शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रजा एजुकेशन.. <<     BIG NEWS : अफीम सलाहकार समिति की बैठक में गरजे जावद.. <<     मध्य प्रदेश में मानसून से पहले बदला मौसम, 28.. <<     BIG NEWS : शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए 30 जून तक.. <<     सोमवती अमावस्या पर नर्मदा घाटों पर उमड़ा.. <<     BIG NEWS : अफीम किसानों की आवाज़ को मिले सम्मान, धारा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविरों में हितग्राहियों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2023, 5:46 pm
REPORT : अपने नियमित क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत कलेक्टर ने किया जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

सतना। अपने नियमित क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत कलेक्टर अनुराग वर्मा शुक्रवार को जिले की रामनगर तहसील क्षेत्र के भ्रमण पर रहे। उन्होंने पांच विकासखण्डों के लिए क्रियान्वित की जा रही बाणसागर ग्रामीण समूह नल जल योजना फेज वन के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाणसागर के समीप मारकण्डेय में बनाए जा रहे इन्टेकवेल को देखा और पाइपलाइन एचटीपी का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने जल निगम के अधिकारियों को जल जीवन मिशन के कार्यों में और भी गति लाने के निर्देश दिए ताकि समय सीमा के अनुसार गोरसरी पहाड़ के टनल के रामनगर क्षेत्र की ओर के गांवों में 30 जून तक पीने का पानी नल जल से पहुंचाया जा सके। उन्होंने गोरसरी पहाड़ में बन रही टनल में अंदर तक जाकर निर्माण कार्य और टनल खुदाई कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बाणसागर ग्रामीण समूह नल जल योजना फेज-2 के तहत झिन्ना में प्रस्तावित इन्टेकवेल और अन्य प्रस्तावित कार्यों के साइट का निरीक्षण किया तथा जल निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने मर्यादपुर झिन्ना में प्रस्तावित साइट का निरीक्षण किया। उन्होंने मर्यादपुर और झिन्ना के बैंक शाखाओं में जाकर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शेष हितग्राहियों के खाते को आधार और डीबीटी सक्रिय कराने की कार्यवाही का अवलोकन किया तथा शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत डॉ. परीक्षित झाड़े तथा क्रियान्वयन एजेंसी एल एण्ड टी जल निगम के अधिकारी भी उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE