BREAKING NEWS
KHABAR : केंद्र सरकार के 12 वर्षीय कार्यकाल पूरा.. <<     गुना में सोशल मीडिया पोस्ट पर भारी.. <<     निर्माणाधीन हाईवे में बड़ी चूक, भारतमाला.. <<     भोपाल की सड़कों पर चयनित शिक्षकों का फूटा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सीएम मोहन यादव एमपी बोर्ड की स्टेट टॉपर.. <<     रतलाम में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं से 48 घंटे.. <<     KHABAR : सोमवती अमावस्या पर महादेव खोरा में उमड़ा.. <<     KHABAR : वन विभाग की ऐतिहासिक पहल, 11 हजार किलो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आघात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,.. <<     KHABAR : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में.. <<     NEWS : शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रजा एजुकेशन.. <<     BIG NEWS : अफीम सलाहकार समिति की बैठक में गरजे जावद.. <<     मध्य प्रदेश में मानसून से पहले बदला मौसम, 28.. <<     BIG NEWS : शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए 30 जून तक.. <<     सोमवती अमावस्या पर नर्मदा घाटों पर उमड़ा.. <<     BIG NEWS : अफीम किसानों की आवाज़ को मिले सम्मान, धारा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविरों में हितग्राहियों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2023, 5:49 pm
KHABAR : प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने किया करोड़ों रूपये की लागत से बनने वाली सड़कों का भूमिपूजन, बोले- क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगा, पढ़े खबर 

Share On:-

सतना। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमन्तु एवं अर्ध घुमन्तु, जनजाति कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र अमरपाटन अंतर्गत लोक निर्माण विभाग से स्वीकृत लगभग 5 करोड़ की लागत से बनने वाली तीन सड़कों का भूमिपूजन किया। 
इन तीन अलग-अलग सड़कों में अहिरगांव, रामगढ़ मार्ग से इटमा खजुरी (पश्चिम टोला) मार्ग, लागत राशि 1 करोड़ 32 लाख रुपए, किरहाई, मुकुंदपुर मार्ग से भड़री पहुंच मार्ग लागत राशि 1 करोड़ 7 लाख रुपए एवं 2 करोड़ 57 लाख रुपए लागत राशि की किरहाइर्, मुकुंदपुर मार्ग से डोमा पहुंच मार्ग शामिल है। राज्यमंत्री पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मैं सदैव तत्पर हूँ, और रहूंगा। राज्यमंत्री पटेल ने बताया कि अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र के लिए 48 सड़कें स्वीकृत कराई जा चुकी हैं। जिनमें से 18 सड़कों का कार्य प्रारम्भ हो चुका है और कुछ सड़कों का काम पूरा भी हो चुका है। 30 सड़कें अभी स्वीकृत कराई गई है। जिनमें 3 का भूमिपूजन आज किया जा रहा है। शेष 27 सड़कों का भूमिपूजन आगे बारी-बारी से किया जायेगा। 
राज्यमंत्री पटेल ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना सहित केन्द्र तथा प्रदेश सरकार की अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय जनों को दी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, वन समिति सभापति हरीशकांत त्रिपाठी, सभापति स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास तारा पटेल, रमाशंकर मिश्रा, अखिलेश्वर सोनी, सरपंच राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी, मनीष चतुर्वेदी, शैलेद्र सिंह तथा पीडब्ल्यूडी के अधिकारी उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE