BREAKING NEWS
KHABAR : केंद्र सरकार के 12 वर्षीय कार्यकाल पूरा.. <<     गुना में सोशल मीडिया पोस्ट पर भारी.. <<     निर्माणाधीन हाईवे में बड़ी चूक, भारतमाला.. <<     भोपाल की सड़कों पर चयनित शिक्षकों का फूटा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सीएम मोहन यादव एमपी बोर्ड की स्टेट टॉपर.. <<     रतलाम में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं से 48 घंटे.. <<     KHABAR : सोमवती अमावस्या पर महादेव खोरा में उमड़ा.. <<     KHABAR : वन विभाग की ऐतिहासिक पहल, 11 हजार किलो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आघात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,.. <<     KHABAR : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में.. <<     NEWS : शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रजा एजुकेशन.. <<     BIG NEWS : अफीम सलाहकार समिति की बैठक में गरजे जावद.. <<     मध्य प्रदेश में मानसून से पहले बदला मौसम, 28.. <<     BIG NEWS : शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए 30 जून तक.. <<     सोमवती अमावस्या पर नर्मदा घाटों पर उमड़ा.. <<     BIG NEWS : अफीम किसानों की आवाज़ को मिले सम्मान, धारा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविरों में हितग्राहियों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2023, 5:57 pm
KHABAR : मलेरिया निरोधक माह अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम शुरू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्हीएस उपाध्याय ने दिखाई प्रचार रथ को हरी झंडी, पढ़े खबर 

Share On:-

पन्ना। मलेरिया से बचाव व नियंत्रण के लिए आमजन को जागरुक करने के उद्देश्य से माह जून को मलेरिया निरोधक माह के रुप में मनाया जाता है। जिसके तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही.एस. उपाध्याय द्वारा मलेरिया प्रचार रथ को जिला मलेरिया कार्यालय से समारोहपूर्वक हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ क्षेत्र में चिन्हित 116 ग्रामों में भ्रमण कर मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया के नियंत्रण के लिए प्रचार-प्रसार कर जनसमुदाय को जागरुक करने का कार्य करेगा और जनसमुदाय को आवश्यक जानकारी देगा।बताया गया है कि समस्त शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आशा के पास मलेरिया के जांच व उपचार की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है। रथ में भी जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। माईकिंग की सुविधा के साथ एक टीम मलेरिया रथ पर मलेरिया निरोधक माह जून में चिन्हित ग्रामों/हाट बाजार में जाकर आईईसी गतिविधियां संचालित करेगी।इस अवसर पर मलेरिया जागरुकता रैली का आयोजन भी किया गया। जागरुकता रैली के माध्यम से पन्ना शहरी क्षेत्र में मलेरिया से बचाव व नियंत्रण के लिए प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही जानकारी दी गई कि मलेरिया के लक्षण जैसे ठंड देकर तेज बुखार आना, बुखार उतरते समय पसीना आना, सिरदर्द एवं उल्टी होना इत्यादि होते हैं। मलेरिया फैलाने वाले मच्छर रुके हुये साफ पानी में पैदा होते हैं। इसलिए अपने आस-पास पानी जमा न होने दें, छोटे-छोटे गड्ढों को मिट्टी से भर दें, जमा पानी में सप्ताह में एक बार मिट्टी का तेल या जला इंजन आयल इतनी मात्रा में डालें कि पानी के ऊपर एक परत बन जाये। बर्तनों में संग्रहित पानी को सप्ताह में एक बार अवश्य बदलें, सोते समय हमेशा मच्छरदानी का प्रयोग करें।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE